{"_id":"83a634ad986897a130a9974c7df0c8fc","slug":"schools-are-hanging-in-the-lock-at-12-pm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहर 12 बजे ही लटक जाता स्कूलों में ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहर 12 बजे ही लटक जाता स्कूलों में ताला
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 बजे बंद मिला स्कूल
विज्ञापन
सकरन विकासखंड का प्राथमिक विद्यालय मजलिसपुर। यहां पर 50 से अधिक नौनिहाल पंजीकृत हैं। शुक्रवार को 12 बजे स्कूल में ताला लटक रहा था। नौनिहाल स्कूल आए वह वापस लौट गए। स्कूल में केवल रसोइयां मौजूद थी।
मनमर्जी कर रहे शिक्षक
प्राथमिक विद्यालय दाऊदपुर में 12.15 बजे ताला लटका रहा था। स्कूल के आसपास नौनिहाल खेल रहे थे। जब नौनिहालों से पूछा स्कूल नहीं गए तो बताया आज गुरुजी नहीं आए हैं। इसी वजह से स्कूल बंद है।
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षकों की मनमानी भारी पड़ रही है। ये केस महज बानगी भर हैं। जबकि अधिकांश स्कूलों में ऐसे ही हालात हैं। शिक्षक स्कूल खोलने व बंद करने में मनमर्जी करते हैं।
विज्ञापन
निर्धारित समय से पहले ही स्कूल बंद रहे हैं। इससे सकरन विकासखंड की प्राइमरी शिक्षा व्यवस्था बेपटरी हो चुकी है। शिक्षकों की इस मनमर्जी का खामियाजा नौनिहालों को उठाना पड़ रहा है।
परिषदीय विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया गया है। सुबह 9 से 3 बजे तक स्कूल खुलने का समय है लेकिन शिक्षक इस समय के हिसाब से स्कूल नहीं खोल रहे हैं।
शुक्रवार को तमाम विद्यालय 12 बजे ही बंद हो गए थे। सुबह नौनिहाल आए कुछ देर तक इंतजार करने के बाद वापस लौट गए।
जांच के बाद होगी कार्रवाई
अगर निर्धारित समय से पहले स्कूल बंद हो रहे है। इसकी मुझे जानकारी नहीं है। इसकी जांच कराई जाएगी। दोषियों के विरुद्व कार्रवाई भी होगी। - ईश्वरकांत मिश्र, बीईओ, सकरन