{"_id":"61d1efe72f7bb010d14cf81c","slug":"school-cow-locked-sitapur-news-lko6116933142","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन प्राथमिक स्कूलों में किसानों ने बंद किए ढाई सौ गोवंश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन प्राथमिक स्कूलों में किसानों ने बंद किए ढाई सौ गोवंश
विज्ञापन
फोटो-36 सीतापुर के पिसावां में प्राथमिक विद्यालय भकुरहा में बंद मवेशी। - संवाद
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिसावां (सीतापुर)। छुट्टा घूम रहे गोवंशों को संरक्षित करने के लिए संचालित हो रहे गो आश्रय स्थलों के संचालन के लिए सरकार मोटी रकम उपलब्ध करा रही है। बावजूद इसके जिम्मेदार अफसर व कर्मियों की मनमानी कार्यशैली के कारण बड़ी संख्या में गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे नाराज ब्लॉक क्षेत्र के तीन गांवों के किसानों ने ढाई सौ छुट्टा मवेशियों को अलग-अलग प्राइमरी विद्यालयों में बंद किया। पुलिस बल ने मवेशियों को चारे की व्यवस्था के लिए कहते हुए गोशाला भेजने की बात कही।
गांवों में झुंडों में घूम गोवंश जिस खेत में पहुंचते हैं, वह चंद समय में चट कर जाते हैं। किसानों के तमाम अनुरोधों के बाद भी इस संबंध में कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे किसानों में नाराजगी है। तीन गांवों के किसानों की नाराजगी रविवार को सामने आई। उनके द्वारा ढाई सौ गोवंशों को तीन प्राथमिक विद्यालयों में बंद किया गया। इलाके के अकोहरा, भकुरहा व चौखड़िया के किसानों ने छुट्टा मवेशियों को एक जगह पर एकत्रित किया और हांकते हुए तीनों गावों के अलग-अलग प्राइमरी स्कूलों में बांधना शुरू कर दिया है।
प्राथमिक विद्यालय भकुरहा में करीब डेढ़ सौ, अकोहरा प्राथमिक विद्यालय में करीब पचास और चौखड़िया प्राथमिक विद्यालय में करीब चालीस छुट्टा मवेशी बंद किए गए। सूचना पाकर मौके पर पंहुचे एसओ पिसावां भानु प्रताप सिंह ने बताया विद्यालय में मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया किसान पकड़े गए मवेशियों को गौशाला ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।