फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   school,Cow,locked

तीन प्राथमिक स्कूलों में किसानों ने बंद किए ढाई सौ गोवंश

Mon, 03 Jan 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
school,Cow,locked
फोटो-36 सीतापुर के पिसावां में प्राथमिक विद्यालय भकुरहा में बंद मवेशी। - संवाद - फोटो : SITAPUR
पिसावां (सीतापुर)। छुट्टा घूम रहे गोवंशों को संरक्षित करने के लिए संचालित हो रहे गो आश्रय स्थलों के संचालन के लिए सरकार मोटी रकम उपलब्ध करा रही है। बावजूद इसके जिम्मेदार अफसर व कर्मियों की मनमानी कार्यशैली के कारण बड़ी संख्या में गोवंश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इससे नाराज ब्लॉक क्षेत्र के तीन गांवों के किसानों ने ढाई सौ छुट्टा मवेशियों को अलग-अलग प्राइमरी विद्यालयों में बंद किया। पुलिस बल ने मवेशियों को चारे की व्यवस्था के लिए कहते हुए गोशाला भेजने की बात कही।
विज्ञापन

गांवों में झुंडों में घूम गोवंश जिस खेत में पहुंचते हैं, वह चंद समय में चट कर जाते हैं। किसानों के तमाम अनुरोधों के बाद भी इस संबंध में कार्रवाई नहीं की जा रही है। इससे किसानों में नाराजगी है। तीन गांवों के किसानों की नाराजगी रविवार को सामने आई। उनके द्वारा ढाई सौ गोवंशों को तीन प्राथमिक विद्यालयों में बंद किया गया। इलाके के अकोहरा, भकुरहा व चौखड़िया के किसानों ने छुट्टा मवेशियों को एक जगह पर एकत्रित किया और हांकते हुए तीनों गावों के अलग-अलग प्राइमरी स्कूलों में बांधना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय भकुरहा में करीब डेढ़ सौ, अकोहरा प्राथमिक विद्यालय में करीब पचास और चौखड़िया प्राथमिक विद्यालय में करीब चालीस छुट्टा मवेशी बंद किए गए। सूचना पाकर मौके पर पंहुचे एसओ पिसावां भानु प्रताप सिंह ने बताया विद्यालय में मवेशियों के लिए चारे की व्यवस्था के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया किसान पकड़े गए मवेशियों को गौशाला ले जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed