फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Scan the QR code and give your suggestions

Sitapur News: क्यूआर कोड स्कैन कर दें अपने सुझाव

Tue, 09 Sep 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Tue, 09 Sep 2025 11:52 PM IST
विज्ञापन
Scan the QR code and give your suggestions
सीतापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को नोडल अधिकारी व प्रमुख सचिव राजस्व आवास एवं शहरी नियोजन विभाग पी गुरुप्रसाद पहुंचे। उनकी अध्यक्षता में शताब्दी संकल्प 2047 कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसमें शासन से नामित प्रबुद्धजन सेवानिवृत्त आईएएस प्रवीर कुमार, सेवानिवृत्त आईएफएस महेंद्र प्रताप सिंह, सेवानिवृत्त कुलपति गोरखपुर विश्वविद्यालय विजय कृष्ण सिंह, सेवानिवृत्त वैज्ञानिक अतुल सिंह, सेवानिवृत्त प्रमुख अभियंता सिंचाई विभाग विनोद कुमार निरंजन, सेवानिवृत्त आईएएस व नीति आयोग के पूर्व सदस्य अनिल कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न विषयों पर चर्चा की।
विज्ञापन

इसमें अर्थशक्ति, सृजनशक्ति और जीवनशक्ति विषयों पर विस्तृत विमर्श हुआ। सभी ने बताया कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के तहत वर्ष 2047 तक देश की अर्थव्यवस्था को 30 ट्रिलियन डाॅलर तक पहुंचाने में सीतापुर की अहम भूमिका रहेगी। उन्हाेंने कहा कि अब विकसित भारत 2047 का एक विशेष पोर्टल तैयार किया गया है। यहां एक क्यूआर कोड भी उपलब्ध है। इसके माध्यम से लोग अपने सुझाव दे सकते हैं। यह सुझाव सीधे सरकार तक पहुंचेंगे। इसका संज्ञान सरकार लेगी।
विज्ञापन



वहीं, कार्यशाला में उद्यमियों ने उद्योगों के विकास संबंधी सुझाव प्रस्तुत किये गए। स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं ने अपनी सफलता की कहानी बताई। किसानों ने आय बढ़ाने पर चर्चा की। आईएमए प्रतिनिधियों, विभिन्न संस्थाओं के संचालकों ने भी अपने सुझाव प्रस्तुत किए। प्लाईवुड उद्यमी मोहित अग्रवाल ने प्लाईवुड उद्योग में उपलब्धियों के विषय में बताया। बताया कि ग्रीनलैम प्लाईवुड द्वारा 1500 करोड़ रुपये का निवेश किया जा रहा है। मधु इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के कुलदीप ने सरकार की ओडीओपी योजना पर चर्चा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिसवां शुगर मिल के जीएम आर सी सिंघल ने गन्ना मूल्य भुगतान, गन्ना उत्पादन व एथेनॉल उत्पादन की क्षमता में वृद्धि के विषय में चर्चा की। पिछले आठ वर्षों में गन्ना उत्पादन प्रति हेक्टेयर 709 क्विंटल से बढ़कर 815 क्विंटल हो गया है, जो लगभग 13 प्रतिशत की वृद्धि है। गन्ना उत्पादन क्षेत्रफल भी एक लाख 70 हजार 139 हेक्टेयर से 2 लाख 29 हजार 374 हेक्टेयर हो गया है। साथ ही 350 किलो लीटर एथेनॉल उत्पादन किया गया है।

नोडल अधिकारी पी गुरुप्रसाद ने कहा कि सीतापुर में विकास की अपार संभावनाएं हैं। सीतापुर को राज्य राजधानी क्षेत्र में सम्मिलित किया गया है। कहा कि नगरीकरण की दर में सुधार के लिए प्रयास किये जाने चाहिए।इस दौरान सीडीओ प्रणता ऐश्वर्या, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व नीतीश कुमार सिंह, जिला विकास अधिकारी संतोष नारायण गुप्ता व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed