{"_id":"58a5eee24f1c1b1235d8793e","slug":"sbjbag-showing-the-bjp-to-power-rahul","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता पाने को सब्जबाग दिखा रही भाजपा: राहुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता पाने को सब्जबाग दिखा रही भाजपा: राहुल
Amarujala
Updated Thu, 16 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
लहरपुर में राहुल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्र्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को जनसभा में केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि हर नागरिक के खाते में 15 लाख रुपये देने के वादे की तरह किसानों की कर्ज माफी का वादा भी झूठा है। वह लहरपुर विधानसभा सीट पर सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अनिल वर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को मन की बात बंद कर जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं व परेशानी समझनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पीएम देश की आम जनता का नहीं सिर्फ पूंजीपतियों का भला करते हैं।
मोदी सरकार पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाया। जनता भूली नहीं कि लोकसभा चुनाव में कालाधन वापस लाकर हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये देने का वादा किया था। रुपये आए क्या, नहीं न।
विज्ञापन
कालाधन वापस लाने के बजाय नोटबंदी कर देश को लाइन में खड़ा कर दिया। गरीबों को तकलीफ हुई। कोई बड़ा आदमी क्या लाइन में नजर आया। बेरोजगारों को रोजगार दिलाने की बात करने वाली भाजपा ने केंद्र में सरकार बनने पर कितने युवाओं को रोजगार दिया है। बोले, भाजपा सिर्फ यूपी में शक्ति देने वाली सरकार बनानी होगी, तभी यूपी का भला होगा।