{"_id":"695966bbdaada27a580a7b8a","slug":"save-constitution-dialogue-on-24th-in-reusa-sitapur-news-c-102-1-slko1037-147496-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: रेउसा में 24 को संविधान बचाओ संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: रेउसा में 24 को संविधान बचाओ संवाद
Sun, 04 Jan 2026 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sun, 04 Jan 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। सेवता विधानसभा क्षेत्र स्थित रेउसा में 24 जनवरी को कांग्रेस संविधान बचाओ संवाद का आयोजन करेगी। इसमें कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश प्रभारी व पूर्व सांसद अविनाश पांडेय और सहारनपुर से सांसद इमरान मसूद शामिल होंगे। सांसद राकेश राठौर ने बताया कि वह इस आयोजन की तैयारियों को गति देने के लिए शनिवार से रेउसा में तीन दिवसीय प्रवास करेंगे। आयोजन में करीब दस हजार लोगों के आने की संभावना है।
सांसद ने रेउसा प्रवास के दौरान गोलोक कोडर के आजाद नगर, अंबेडकरनगर और जंगल टपरी में तीन स्थानों पर जनसभाएं कर लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया। सांसद राकेश राठौर ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। आम जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम किया जा रहा है। बताया कि ऐसे आयोजन बिसवां व सीतापुर में भी हो चुके हैं। बताया कि मनरेगा योजना से महात्मा गांधी के नाम को हटाने के विरुद्ध भी प्रदर्शन जारी रहेगा।
8 जनवरी को मिश्रिख में सुनीता चौधरी के नेतृत्व में एक धरना-प्रदर्शन होगा। 9 जनवरी को महोली में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान डॉ. बृजबिहारी ने कहा कि गांजर को पिछड़ा क्षेत्र घोषित किया जाना चाहिए। तभी गांजर का विकास होगा।
विज्ञापन
403 सीटों पर कर रहे जीत की तैयारी
सांसद राकेश राठौर ने बताया कि पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ वह हाल ही में राहुल गांधी से मिले थे। सीतापुर जिले की सभी विधानसभा सीटों पर उपयुक्त प्रत्याशी के चयन के लिए पार्टी परीक्षण कर रही है। हम हर हाल में चुनाव जीतने वाले उम्मीदवारों को ही मैदान में उतारने की योजना बना रहे हैं। प्रदेश की 403 सीटों पर जीत की तैयारी कर रहे हैं।