{"_id":"1bfa37592e0a983213df09b09a3e981c","slug":"sarraf-robbed-of-25-thousand-rupees-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्राफ से 25 हजार की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्राफ से 25 हजार की लूट
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 11 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश भाग निकले। घटना के बाद व्यापारी ने पुलिस को सूचना दी। वह अकबरपुर स्थित शॉप पर जाने के लिए सवारी का इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
लहरपुर कोतवाली इलाके के टांडा सालार निवासी सुनील कुमार रस्तोगी की कोतवाली क्षेत्र के ही अकबरपुर में आभूषण की दुकान है। शुक्रवार सुबह 11:30 बजे सुनील लहरपुर-बिसवां मार्ग पर बने यात्री प्रतीक्षालय में सवारी के इंतजार में खड़ा था। इस दौरान उसके पास झोले में सोने, चांदी के जेवर व 25 सौ रुपये की नकदी थी।
विज्ञापन
इसी बीच बाइक पर सवार तीन बदमाश वहां आ धमके और हाथ से झोला लूट ले गए। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस व परिवार वालों को सूचना दी। साथ ही खबर पाकर अन्य व्यापारी भी पहुंच गए। घटना को लेकर कोतवाली में तहरीर दी गई है। इंस्पेक्टर विनय गौतम का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन