फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   samadhan Divas

संपूर्ण समाधान दिवस : सदर तहसील में चहल-पहल तो महोली में सन्नाटा

Tue, 15 Sep 2020 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
samadhan Divas
samadhan Divas - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले के सभी तहसीलों में छह महीने बाद मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में कोविड-19 प्रोटोकाल के पालन को लेकर सभी तैयारियां चाक-चौबंद रहीं।
विज्ञापन

जिले की सात तहसीलों में 478 शिकायतें आईं। इनमें से 50 शिकायतों का तत्काल निस्तारण कर दिया गया। सबसे अधिक 121 शिकायतें सदर तहसील जबकि सबसे कम 10 शिकायतें महोली तहसील में पंजीकृत की गईं।
विज्ञापन

सदर तहसील में जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कहा शासन की मंशा के अनुरूप सभी विभागाध्यक्ष कार्रवाई करतेे हुए शिकायतों को तय समय मेें निस्तारित करेें। समस्त विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित कर लें कि फरियादी संतुष्ट होना चाहिए, इसलिए शिकायतों का गुणवत्तापरक निस्तारण करें। शिकायतों के डिफाल्टर होने पर संबंधित अधिकारी खुद जिम्मेदार होंगे। यहां आईं 121 शिकायतों में से 22 का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडलायुक्त मुकेश मेश्राम ने सिधौली तहसील दिवस में शिकायतें सुनीं। यहां आने वाली 91 शिकायतों में से तीन का मौके पर निस्तारण किया गया। मंडलायुक्त ने एसडीएम संतोष राय को अन्य शिकायतों के त्वरित व पारदर्शी निस्तारण के निर्देश दिए।

महमूदाबाद में 108 प्रार्थना पत्रों में से 11, लहरपुर में 49 प्रार्थना पत्रों में से चार, मिश्रिख में प्राप्त 35 प्रार्थना पत्रों में से पांच, महोली में 10 प्रार्थना पत्रों में से एक और बिसवां में 64 प्रार्थना पत्रों में से चार शिकायतों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। शेष शिकायतों को एक सप्ताह के अंदर निस्तारित करने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए गए। समाधान दिवस में आने वाले फरियादियों का तापमान जांचा गया और सैनिटाइजेशन के बाद ही अंदर प्रवेश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed