{"_id":"6a625cffad5bc55a8b0ce1b4","slug":"salaries-of-sanitation-workers-and-ward-boys-withheld-sitapur-news-c-102-1-slko1037-160623-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सफाईकर्मी और वार्ड बॉय का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सफाईकर्मी और वार्ड बॉय का वेतन रोका
Thu, 23 Jul 2026 11:57 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 23 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
रामपुर मथुरा। सीएमओ डॉ. सुखरंजन समदर ने बृहस्पतिवार को सीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीएचसी परिसर में अधिकांश स्थानों पर गंदगी मिलने से सीएमओ नाराज हो गए। उन्होंने सफाईकर्मी व वार्ड बॉय का वेतन रोक दिया।
सीएमओ ने सीएचसी परिसर में एक्सरे कक्ष, ओपीडी, इमरजेंसी, दवा वितरण केंद्र, लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष, पैथोलॉजी और प्रसव रजिस्टर देखा। उन्होंने विभिन्न वार्डों का भी दौरा किया। मरीजों को उपलब्ध कराई जा रहीं स्वास्थ्य सेवाओं, दवा वितरण व्यवस्था, प्रसव संबंधी अभिलेखों व जांच सुविधाओं की जानकारी ली। भर्ती मरीजों से बातचीत कर वहां मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं के बारे में भी पूछा। निरीक्षण के दौरान परिसर में कई स्थानों पर गंदगी मिलने पर सीएमओ ने नाराजगी व्यक्त की।
उन्होंने कहा कि सीएचसी आने वाले मरीजों व तीमारदारों के लिए स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।