{"_id":"5dbb21f28ebc3e0163090d45","slug":"run-for-unity-sitapur-news-lko4896885156","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखंड भारत के लिए रन फॉर यूनिटी में दौड़ा शहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखंड भारत के लिए रन फॉर यूनिटी में दौड़ा शहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। भारत के पूर्व गृह मंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती पर आयोजित रन फॉर यूनिटी में हजारों की संख्या में लोगों ने दौड़ लगाई। कार्यक्रम में डीएम, एसपी, सीडीओ समेत अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए।
इसके जरिए लोगों ने राष्ट्रीय एकता व अखंडता का संदेश दिया। इस मौके पर सभी को राष्ट्रीय एकता की शपथ भी दिलाई गई।
शहर के तरणताल स्टेडियम से रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ जिलाधिकारी अखिलेश तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर किया। वहां से होते हुए लोग दौड़ते हुए सीतापुर आंख अस्पताल पहुंचे।
वहां से लालबाग चौराहा, राजकीय इंटर कॉलेज चौराहे से पुन: तरणताल स्टेडियम पर पहुंचकर दौड़ समाप्त हुई। रन फॉर यूनिटी में शामिल स्कूली छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय अखंडता दिवस संबंधी पोस्टर-बैनर हाथों में लिए थे।
विज्ञापन
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं, एनसीसी कैडेट्स व पुलिस के जवानों ने भी रन फॉर यूनिटी में सहभागिता निभाई।
जिलाधिकारी ने हजारों लोगों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। हरगांव प्रतिनिधि के अनुसार पटेल की जयंती पर रन फॉर यूनिटी का शुभारंभ बिड़ला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य रामचेत सिन्हा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रन फॉर यूनिटी में शामिल शिक्षक-विद्यार्थी वहां से प्रमुख मार्गों पर दौड़ लगाते हुए पुन: विद्यालय परिसर में पहुंचे, जहां पर समापन किया गया।