{"_id":"07b1632f7b98bfcc0ad1ee7007237848","slug":"route-logging-fierce-rural-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग पर जलभराव, भड़के ग्रामीण्ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग पर जलभराव, भड़के ग्रामीण्ा
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर शाहपुर में प्रवेश करते ही मुख्य मार्ग पर गंदा पानी और उससे उठने वाली तेज दुर्गंध बदहाली का हाल बयां कर देती है।
विज्ञापन
इसी गंदे पानी से होकर निकलना यहां के लोगों की नियति बन गई है। गांव में जल निकासी के लिए नाली न होने से यह समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों ने एसडीएम, बीडीओ से कई बार समस्या से छुटकारा दिलाने की गुहार लगाई पर नतीजा कुछ नहीं निकल रहा है।
ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख कामनी देवी को ज्ञापन सौंपकर नाली निर्माण की मांग की है। एक सप्ताह में कार्रवाई न होने की दशा में ग्रामीणों ने धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विकास खंड लहरपुर की ग्राम पंचायत सुल्तानपुर शाहपुर के ग्रामीण बुनियादी जरूरतों से महरूम हैं। यहां विकास के नाम पर कोई काम नहीं कराया गया है।
ग्रामीण वेद प्रकाश, राहुल कुमार, कृष्ण कुमार, योगेन्द्र ने बताया कि गांव से मुख्य मार्ग व लालपुर बाजार जाने के लिए रास्ते में हुए जल भराव से होकर निकलना मजबूरी बन गई है।
विज्ञापन
नाली न होने से घरों का गंदा पानी रास्ते पर भरता है। इस समस्या की ओर अफसरों व स्थानीय जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराकर नाली निर्माण की मांग कई बार की जा चुकी है।
विज्ञापन
यह समस्या यहां ग्रामीणों के लिए नासूर बन गई है। ग्रामीणों ने ब्लॉक प्रमुख को दिए गए ज्ञापन में समस्या निस्तारण न होने पर एक सप्ताह बाद आंदोलन की चेतावनी दी है।