फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   rode accident

बेकाबू ट्रक ने सात को रौंदा, मां-बेटे की मौत, पांच जख्मी

Tue, 03 Nov 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
rode accident
थानगांव (सीतापुर)। थानगांव इलाके में रेउसा-बहराइच मार्ग पर डेलिया आर्यावर्त बैंक के निकट मंगलवार की दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक साइकिल व दो बाइकों पर सवार सात लोगों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में साइकिल पर सवार मां-बेटे की कुचलने से मौत हो गई, जबकि मृतका के पति सहित पांच अन्य लोग जख्मी हो गए। घायलों में एक पत्रकार भी शामिल है। जख्मी लोगों को रेउसा सीएचसी ले जाया गया। वहां से पत्रकार सहित दो लोगों को लखनऊ रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

थानगांव थाना क्षेत्र में बहराइच मार्ग पर स्थित डलिया गांव के पास रेउसा की ओर से जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे निकल रहे एक साइकिल व दो बाइक पर सवार लोगों को अपनी चपेट में लेते हुए साइकिल सवार दंपती व उनके बेटे को रौंद दिया। इस हादसे में थानगांव इलाके के फुलवारी मजरा घेउड़ा गांव निवासी सीताराम की पैंतीस वर्षीय पत्नी ऊषा व तीन साल के बेटे मुकेश की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक से कुचलने की वजह से मां-बेटे के शव छतविछत हो गए थे। हादसे में 40 वर्षीय सीताराम के भी दोनों पैर कट गए। इसके अलावा एक बाइक पर सवार रेउसा निवासी पत्रकार प्रेम बाजपेयी (43) पुत्तीलाल व दूसरी बाइक पर सवार क्षेत्र के ही थौरा गांव निवासी संतोष कुमार, उसकी पुत्री सपना व संतोष की पत्नी जख्मी हो गई। मृतक महिला पति संग दवा लेने जा रही थी, जबकि पत्रकार प्रेम बाजपेयी अखबार के कार्य से जा रहे थे।
विज्ञापन

दूसरी बाइक सवार संतोष अपनी पुत्री का आधार कार्ड बनवाने जा रहा था। हादसे के बाद घायलों को सीएचसी रेउसा ले जाया गया। यहां से सीताराम व पत्रकार प्रेम बाजपेयी को लखनऊ रेफर किया गया है। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रक व चालक को पकड़ लिया है। पुलिस का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष संजीव कुशवाहा ने बताया कि संतोष कुमार की तहरीर के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मृतक मां-बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। चालक को ट्रक के साथ कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानगांव इलाके में हुए सड़क हादसे की खबर पाकर क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी सीएचसी पहुंचे। जहां इलाज करा रहे घायलों का उन्होंने हाल मालूम किया। साथ ही उन्हें हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने पत्रकार प्रेम बाजपेयी सहित अन्य घायलों का इलाज कराने में भी मदद का आश्वासन दिया है। दो घायलों को लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed