{"_id":"6767090b04188a01320e3815","slug":"roaming-cows-sent-to-cowshed-sitapur-news-c-102-1-slko1037-124093-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: घूम रहे गोवंशों को भेजा गोशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: घूम रहे गोवंशों को भेजा गोशाला
Sat, 21 Dec 2024 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Sat, 21 Dec 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
गोवंश को पकड़ती टीम।
महोली (सीतापुर)। नगर पंचायत ने शनिवार को कैटल कैचर दस्ता भेजकर कस्बे के निराश्रित गोवंशोंं को पकड़कर गोशाला में संरक्षित किया गया। अमर उजाला में बृहस्पतिवार को छुट्टा मवेशी बन रहे हैं जाम की वजह शीर्षक से प्रकाशित खबर की थी।
इसका संज्ञान लेकर अधिशासी अधिकारी ने शनिवार को अभियान चलाया। इस दौरान तहसील से बड़ागांव रोड तक घूम रहे छुट्टा मवेशियों को पकड़ा गया। इन मवेशियों को गोशाला भिजवाया गया है। अधिशासी अधिकारी श्रीष मिश्रा ने बताया कि दस्ते को भेजकर नगर में निराश्रित मवेशियों को पकड़ा गया है। जिन्हें कान्हा गोशाला भेजा गया है।