{"_id":"6125323f8ebc3e7a234581a0","slug":"roads-submerged-due-to-rain-in-the-city-sitapur-news-lko5925812117","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में बारिश से सड़कें जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में बारिश से सड़कें जलमग्न
विज्ञापन
पुलिस लाइन रेलवे क्रासिंग के पास बारिश से हुआ जलभराव। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। बारिश से मंगलवार को शहर की सड़कें जलमग्न हो गईं। ग्रामीण इलाकों के हालात भी खराब हो गए। इससे लोगों को आवागमन में काफी असुविधा का सामना करना पड़ा।
शहर के पुलिस लाइन रेलवे क्रॉसिंग पर बारिश से जलभराव हो गया। इससे मंगलवार को पीईटी देने आए परीक्षार्थियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां पर गहरे गड्ढों में जलभराव होने से कई परीक्षार्थियों की बाइक फंस गई। काफी मशक्कत के बाद बाइक को बाहर निकाल सकें। कुछ ऐसा ही नजारा कैंची पुल के पास लगने वाली सब्जी मंडी के पास भी दिखाई पड़ा।
जलभराव से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। गड्ढों में जलभराव होने से दोपहिया वाहनों के गुजरने से कई लोगों के कपड़े भी गंदे हो गए। शहर की ऐसी कई सड़कें हैं, जहां जलभराव होने से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसी तरह ग्रामीण इलाकों में भी जलभराव होने से लोगों से लोग निकलने के लिए जूझते रहे।
विज्ञापन
नाले चोक होने से भरा पानी
बरसात होने पर शहर में जगह-जगह जलभराव के साथ कई नाले चोक हो गए। चित्रा टॉकीज के सामने निकला नाला चोक हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि नालों की नियमित सफाई न होने से नाले चोक हो गए है। जिससे बरसात में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। घरों में पानी भर गया हैं।
बारिश से फिसले वाहन, कई जख्मी
गल्ला मंडी के पास चल रहे नाला निर्माण के चलते मंगलवार को बारिश के कारण कीचड़ होने से कई लोग गिरकर घायल हो गए। सड़क पर गड्ढे होने से पानी भर गया। इससे कई वाहन फिसल गए। पुलिया के पास सुबह के समय लंबा जाम भी लगा रहा। जिससे राहगीरों को दुश्वारियां का सामना करना पड़ा।