फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Roads became ponds due to rain in the city

शहर में बारिश से सड़कें बनीं तालाब

Tue, 20 Jul 2021 12:06 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Roads became ponds due to rain in the city
नवीन गल्लामंडी परिसर में भरा बारिश का पानी। (संवाद) - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। जिले में सोमवार को हुई तेज बारिश से शहर सहित तहसील व ब्लॉक मुख्यालयों पर कई जगहों पर जलभराव हो गया। इसकी वजह से लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन

पिछले दो दिन से जोरदार बारिश हो रही है। सोमवार सुबह से ही बारिश शुरू हो गई। करीब तीन घंटे तक झमाझम बारिश हुई। बारिश से शहर के कैंची पुल पर जलभराव हो गया। इसकी वजह से वाहनों की स्पीड कम पड़ गई। इससे जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। वहीं, विजय लक्ष्मी नगर, लोहारबाग, खूबपुर, विकास नगर सहित कई मोहल्लों के मार्गों पर जलभराव हो गया।
विज्ञापन

नाला नालियां चोक होने से कई घरों के अंदर तक पानी पहुंच गया। इससे लोग जलनिकासी का इंतजाम करते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा गल्ला मंडी में नाला चोक होने से प्रमुख मार्ग पानी से लबालब हो गया। इससे मंडी आने वाले वाहन पानी के बीच से होकर निकलते रहे। इसी प्रकार महमूदाबाद, मिश्रिख, महोली, सिधौली, पिसावां, बिसवां सहित कई जगहों पर जलभराव हो गया। इससे लोगों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed