फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   road will make in district

जिले में बिछेगा सड़कों का जाल

Fri, 01 Mar 2019 11:48 PM IST
आलोक alok news desk/sitapur
news desk/sitapur Published by: आलोक alok Updated Fri, 01 Mar 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
road will make in district
सड़कों का शिलान्यास करते सांसद। - फोटो : amar ujala
सीतापुर। जिले के शहरी और गंवई इलाकों में अब सड़कों का जाल बिछेगा। यहां की नौ विधानसभा में 481 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण होगा। इन पर 4935 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ तथा सांसद राजेश वर्मा ने बटन दबाकर जिले में इन सड़कों का शिलान्यास किया।
विज्ञापन

 

इन सड़कों के निर्माण से समूचे जिले में गड्ढ़ायुक्त संपर्क मार्ग समाप्त हो जाएंगे। इससे राहगीरों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। इनके निर्माण कार्य की शुरुआत जल्द होगी। जिले के संपर्क मार्गों की हालत बहुत ही खस्ताहाल हो चुकी है। कई सड़कें बनने के कुछ ही दिन बाद उखड़ने लगी है। वहीं कई कच्चे मार्ग बने हुए हैं।

विज्ञापन

 

इसकी वजह से इन मार्गों से निकलना राहगीरों के लिए किसी मुसीबत से कम नहीं है। ऐसे में ग्रामीणों ने सड़क बनवाने के लिए अपने सांसद व जनप्रतिनिधि से शिकायत दर्ज कराई थी। सीतापुर जिले के सभी सांसद व विधायकों की मांग पर शासन ने सड़कें बनवाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। ऐसे में जिले में 481 किलोमीटर नई सड़कें बनवाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां की नौ विधानसभा क्षेत्रों में अधिक सड़कें मिश्रिख विस क्षेत्र में बनाई जाएगी। यहां पर 71 मार्ग बनाए जाएंगे। जिनकी दूरी 110 किलोमीटर होगी। इस पर 1117 लाख रुपये बजट व्यय होगा। जबकि सबसे कम मार्ग लहरपुर विस क्षेत्र में बनेंगे। यहां पर 23 मार्गों केवल 27 किलोमीटर के होंगे। इन पर 257.73 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।

समूचे जिले में सड़कों के निर्माण पर 4935 लाख रुपये व्यय होंगे। इससे जिले के मार्ग लकालक नजर आएंगे। शुक्रवार को डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने एक साथ इन सभी सड़कों का शिलान्यास किया। वहीं जिला स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद राजेश वर्मा ने बटन दबाकर इनके शिलान्यास किया।

बाद में उन्होंने कहा कि अब जल्द ही समूचे जिले में कोई भी सड़क गड्ढ़ायुक्त नहीं रहेगी। निर्माण के बाद यहां की सड़कों की सूरत बदल जाएगी। इससे जनता को आवागमन की बेहतर सुविधाएं मिलने लगेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed