फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   rivers intersection became panic

नदियों की कटान से दहशत

Thu, 02 Jul 2015 10:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 02 Jul 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन

जिले के गांजरी क्षेत्र में गुरुवार का दिन राहत भरा रहा। नदियों के जलस्तर में कमी दर्ज की गई है। हालांकि कटान अभी भी जारी है। बुधवार रात रेउसा क्षेत्र में दस घर कटकर घाघरा नदी में समा गए हैं।

विज्ञापन


जलस्तर घटने के बावजूद ग्रामीणों में बाढ़ आने की दहशत है। तंबौर क्षेत्र से लेकर रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र तक ग्रामीण सुरक्षित ठिकानों की तरफ पलायन कर रहे हैं। बहरहाल प्रशासन अभी बाढ़ जैसी संभावना से इन्कार कर रहा है।
विज्ञापन



रेउसा में बह रही घाघरा के जलस्तर में मामूली गिरावट देखी गई है। बावजूद इसके नदी का पानी निर्मलपुरवा, महंतपुरवा, गोडिय़न पुरवा, सिसैया, कोनी, बरार, टिब्भा, जैतहिया आदि गांवों के निकट कटान कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोडियन पुरवा में बुधवार की रात गांव के अर्जुन, बांके, रामदयाल, बाबू, सोहन, बेवा कल्लू, संतोष, अंबर, ननकऊ के घर कटकर नदी में समा गए। हालांकि कटान की रफ्तार देखकर गृहस्वामी परिवार समेत पहले से ही घर छोड़कर निकल चुके थे।

इससे कोई जनहानि नहीं हो सकी। क्षेत्र के करीब 40 गांव ऐसे हैं जहां या तो नदी का पानी खेती काट रहा है, या फिर गांव की आबादी में कटान कर रहा है।

कटान के साथ ही ग्रामीणों के दिलों में बाढ़ आने का खौफ मंडरा रहा है। इस वजह से दहशतजदा ग्रामीण घर का सामान समेट परिवार के साथ सुरक्षित ठिकानों की तलाश में निकल रहे हैं।

ये परिवार गांवों के प्रमुख मार्ग, गलियारों व सड़कों पर झोपड़ी डालकर शरण लेने को मजबूर हैं। खासकर रेउसा-चहलारी मार्ग पर आबादी सी बसती जा रही है।

यहां पर ग्रामीण झोपड़ी डालने के साथ अपने जानवरों को भी बांध रहे हैं। तंबौर क्षेत्र में शारदा के जलस्तर में भी गिरावट आई।

यहां पर नदी असईपुर, काशीपुर, मल्लापुर, चंदीभानपुर, बोधवा, बरेला आदि गांवों में आहिस्ता आहिस्ता कटान कर रही है। एसडीएम सर्वेश गुप्ता का कहना है कि अभी स्थिति सामान्य सचल रही है।


बैराजों से अभी इतना पानी नहीं छोड़ा गया है, जिससे बाढ़ जैसी नौबत आ जाए। वहीं महमूदाबाद तहसील क्षेत्र के विकास खंड रामपुर मथुरा क्षेत्र में घाघरा नदी द्वारा अंगरौरा, परमगोडा, फतुल्लापुर के पास भूमि कटान की खबर पाकर प्रशासन की टीम तटीय क्षेत्र पर पहुंची। और प्रभावित परिवारों को सहायता का चेक प्रदान किया गया।

वहीं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष महेंद्र सिंह वर्मा भी पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed