{"_id":"59417ed54f1c1bb73a8b46ae","slug":"reusa-gets-nagar-panchayat-status","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेउसा को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेउसा को मिलेगा नगर पंचायत का दर्जा
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jun 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेउसा ग्राम पंचायत को जल्द ही नगर पंचायत का दर्जा मिल सकता है। क्षेत्रीय विधायक ज्ञान तिवारी ने नगर विकास मंत्री को इस संबंध में प्रस्ताव सौंपा है। इस पर नगर विकास मंत्री ने डीएम से नगर पंचायत के मानकों के अनुरूप रिपोर्ट मांगी है। यह रिपोर्ट सात दिन में देने को कहा है। अगर यह प्रस्ताव पास होता है तो यहां के बाशिंदों को जल्द ही शहर जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
गांजरी इलाके का सेवता विधानसभा क्षेत्र का काफी पिछड़ा है। कारण, यहां हर बरस बाढ़ अपना कहर बरपाती हैं। बाढ़ के पानी से सैकड़ों परिवारों के आशियाने नदी में समा जाते हैं। कृषि योग्य जमीन भी नदियां निगल लेती हैं।
विज्ञापन
इसे देखते हुए सेवता विधायक ने विकास खंड रेउसा की ग्राम पंचायत रेउसा को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का फैसला लिया। उन्होंने इसका प्रस्ताव तैयार कर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना को सौंपा था।
विज्ञापन
विधायक ने कहा कि रेउसा की आबादी वर्तमान समय में 25 हजार के करीब हैं। रेउसा में कॉलेज, बैंक शाखाएं, बाजार हैं। नौकरीपेशा के साथ यहां व्यापारी वर्ग काफी संख्या में हैं। इसलिए इसे नगर पंचायत बनना जरूरी है।
इस पर नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना ने डीएम से एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी हैं। प्रशासन नगर पंचायत के मानकों का ख्याल रखते हुए रिपोर्ट तैयार करने में जुट गया है। जल्द ही यह रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।