फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Reusa CHC will be rejuvenated

रेउसा सीएचसी का होगा कायाकल्प

Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Reusa CHC will be rejuvenated
सीतापुर। सेवता विधानसभा में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विधायक ज्ञान तिवारी ने गुरुवार को प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर चिंता जाहिर की।
विज्ञापन

विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि उनका विधानसभा क्षेत्र जिला मुख्यालय से काफी दूर है। नवसृजित विधानसभा होने के चलते यहां स्वास्थ्य सेवाओं का अकाल है। क्षेत्र में जो सामुदायिक व प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हैं, वहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं आमजन को नहीं मिल पा रही हैं। उन्होंने कहा, बहराइच मार्ग चहलारी पुल बन जाने की वजह से हाईवे हो गया है। इस कारण इस क्षेत्र में दुर्घटनाएं अधिक होती हैं। बेहतर उपचार की दिशा में लोग स्वास्थ्य लाभ नहीं ले पाते हैं।
विज्ञापन

विधायक ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया, रेउसा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भवन काफी जर्जर है। इस स्वास्थ्य केंद्र को मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप गोद लिया गया है। यहां बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं को लेकर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने इस कार्य में स्वास्थ्य मंत्री का सहयोग मांगा। विधायक ने मंत्री को बताया कि स्वास्थ्य केंद्र को उच्चीकृत व सौंदर्यीकरण करने के साथ ही यहां आमजन को मूलभूत व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिए जाने को लेकर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed