{"_id":"6133b8688ebc3e213820d7b4","slug":"reunited-the-sisters-who-arrived-after-wandering-100-km-away-sitapur-news-lko594086591","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 किमी दूर भटक कर पहुंचीं बहनों को अपनों से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 किमी दूर भटक कर पहुंचीं बहनों को अपनों से मिलाया
विज्ञापन
शहर कोतवाली में किशोरियों के बयान दर्ज करते शहर कोतवाल टीपी सिंह। (संवाद)
- फोटो : SITAPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। जिले में मिशन शक्ति अभियान आधी आबादी के लिए मुफीद साबित हो रहा है। घर से दरगाह जाने के लिए निकली फुफेरी बहनें रास्ता भटककर बहराइच जिले से करीब सौ किमी दूर सीतापुर आ गई हैं। ऑटो से पुराने सीतापुर पहुंची, पुलिस ने दोनों से पूछताछ कर इसकी सूचना परिवार को दी। सूचना पाकर परिवार के लोग बहराइच से आए। शहर कोतवाली में पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों बालिकाओं को उनके परिजनों को सौंप दिया। परिवार ने पुलिस की खूब सराहना की है।
शहर कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि शनिवार की भोर करीब पांच बजे शहर के पुराने सीतापुर में दो किशोरियां पुलिस को भटकती हुई मिलीं। महिला पुलिस की मदद से दोनों को बुलाकर पूछा गया। कोतवाल टीपी सिंह ने बताया कि पूछताछ में बालिकाओं ने अपना नाम काजरून (14) पुत्री मुसीबत निवासी करीन गांव थाना रुपईडिहा जिला बहराइच, मनीषा (12) पुत्री वकील बताया।
दोनों बालिकाओं ने पूछताछ करने पर बताया कि वह शुक्रवार को घर से बहराइच स्थित दरगाह शरीफ जा रही थी, लेकिन रास्ता भटक गई। इसके बाद ट्रक से सवार होकर सीतापुर पहुंची। यहां बस स्टॉप पर ट्रक से उतरने के बाद ऑटो पकड़कर पुराने सीतापुर पहुंचकर भटक रहीं थी। कोतवाल ने बालिकाओं के परिजनों से बात कर उन्हें कोतवाली बुलाया।
विज्ञापन
सूचना पाकर परिजन बहराइच से सीतापुर शहर कोतवाली पहुंचे, जहां पर कोतवाल टीपी सिंह ने कागजी कार्रवाई करने के बाद बालिकाओं को परिवार के सुुपुर्द कर दिया। कोतवाल ने बताया कि दोनों फुफेरी बहनें है, एक ही गांव में रहती हैं। बेटियों को पाकर मां-बाप गदगद हो गए थे। दोनों के परिजन काफी खुश थे, उन्होंने पुलिस की सराहना की है। रास्ता भटकी बेटियों को अपनों से मिलाने वालों में एसआई दिनेश तिवारी, हेड कांस्टेबल शिव बहादुर सरोज, राजू सरोज, महिला आरक्षी प्रीती सिंह शामिल रहीं।