{"_id":"595fc6024f1c1b85608b456d","slug":"retired-teachers-will-take-charge-of-model-schools","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिटायर्ड शिक्षक संभालेंगे मॉडल स्कूलों की कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिटायर्ड शिक्षक संभालेंगे मॉडल स्कूलों की कमान
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jul 2017 11:03 PM IST
विज्ञापन
school
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के पांच मॉडल स्कूलों के जल्द दिन बहुरेंगे। यहां पर चालू शैक्षिक सत्र से पढ़ाई शुरू होगी। पहले चरण में कक्षा छह व नौ में एडमिशन होंगे। यहां सेवानिवृत्त शिक्षक विद्यार्थियों को पढ़ाएंगे।
विज्ञापन
इन शिक्षकों को राज्य सरकार मानदेय देगी। शिक्षकों के चयन को लेकर प्रक्रिया शुरू हो गई है। वहीं अब इन मॉडल स्कूलों का नाम बदलकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज कर दिया गया है। अगस्त से यहां पढ़ाई शुरू होगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत जनपद में पांच मॉडल स्कूल चयनित हुए थे। ग्रामीण इलाके में बने एक कॉलेज पर करीब तीन करोड़ रुपये खर्च किए गए। ये स्कूल 2014 में बनने शुरू हुए थे। पिछले साल ही इनके दो मंजिला भवन बनकर तैयार हो गए थे।
विज्ञापन
लेकिन शासन की ढुलमुल नीति के कारण यहां पर पढ़ाई शुरू नहीं हो सकी थी। अब सत्ता परिवर्तन के बाद इन स्कूलों के दिन बहुरने लगे हैं। शासन ने यहां पर चालू शैक्षिक सत्र से पढ़ाई शुरू कराने का निर्णय लिया है।
जब तक नए शिक्षकों का चयन नहीं हो जाता है रिटायर्ड शिक्षकों के जरिए बच्चों को पढ़ाया जाएगा। प्रत्येक कॉलेज में छह सेवानिवृत्त शिक्षक रखे जाएंगे। ये शिक्षक हिंदी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व जीव विज्ञान के होंगे। राज्य सरकार अंतिम वेतन व पेंशन के आधार पर इनका मानदेय तय किया जाएगा। जल्द ही इन स्कूलों में कक्षा छह व नौ में एडमिशन होंगे।