{"_id":"932c1f0933245302af8dd28a38b44d63","slug":"result-of-laharpur-will-come-first-of-all-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लहरपुर ब्लॉक का सबसे पहले आएगा परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लहरपुर ब्लॉक का सबसे पहले आएगा परिणाम
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यहां के 19 विकास खंडों में प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के 21,822 पदों के 33,045 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। सुबह नौ बजे से चुनावी नतीजे भी आने शुरू हो जाएंगे। पांच ब्लॉकों में दस से कम संख्या की न्याय पंचायतों के नतीजे सबसे पहले आएंगे।
विज्ञापन
ऐसे में लहरपुर ब्लॉक का परिणाम सबसे पहले आएगा। प्रशासन ने निष्पक्ष व पारदर्शी मतगणना के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। सीतापुर जनपद के 19 ब्लॉक में प्रधान के 1594 पदों पर 11,579 व ग्राम पंचायत सदस्य के 20,228 पदों पर 21,466 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
रविवार को होने वाली मतगणना में 12070 कार्मिकों की दो शिफ्टों में ड्यूटी लगाई गई है। प्रत्येक मतगणना केंद्र पर जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई हैं। वहीं प्रेक्षक, डीएम, एसपी सहित सीडीओ व एडीएम सहित वरिष्ठ अफसर क्रमवार स्ट्रांग रूमों का निरीक्षण करते रहेंगे।
विज्ञापन
डीएम ने सीडीओ, एडीएम व सिटी मजिस्ट्रेट को विकास खंडवार सतत निगरानी के लिए जिम्मेदारी सौंपी हैं। इसके साथ मतगणना स्थल के बाहर न्याय पंचायतवार काउंटिंग का समय भी प्रदर्शित किया गया, जिससे भीड़ एक साथ केंद्र पर न पहुंच सके।
मतगणना में लगे एक अधिकारी के मुताबिक न्याय पंचायत स्तर पर हो रही मतगणना में सबसे कम न्याय पंचायत, 8 लहरपुर में हैं। इसके अलावा रामपुर मथुरा, परसेंडी, लहरपुर व सकरन में 10 से कम न्याय पंचायतें हैं। इसलिए इनका परिणाम पहले आएगा।