फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Responsibility played by voting with farming

खेती के साथ वोट देकर निभाई जिम्मेदारी

Thu, 24 Feb 2022 01:17 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Feb 2022 01:17 AM IST
विज्ञापन
Responsibility played by voting with farming
मधवापुर गांव के पास मतदान करने के बाद अपने खेत पर काम करते राजाराम और चन्द्रभाल। - संवाद - फोटो : SITAPUR
सीतापुर। मतदान में को लेकर किसानों में गजब का उत्साह दिखाई दिया। वे सुबह-शाम खेती किसानी में जुटे रहे। दोपहर में जब खेत से लौटे तो बिना भोजन किए सीधे मतदान किया। खेत में काम करते हुए भी चुनावी चर्चा करते रहे।
विज्ञापन

बुधवार को जनपद में मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। इससे किसान अपने खेतों में पहुंच गए थे। वह अपनी फसल की तैयारियों में जुटे हुए थे। कोई निराई कर रहा था तो कोई खेत की जुताई कर रहा था। किसानों में मतदान को लेकर जोश दिखाई दिया। वह गांवों वालों से मतदान को लेकर बराबर बातचीत भी कर रहे थे। महोली विधानसभा के गाजीपुर निवासी डल्लाराम पहले अपने खेतों पर जाकर जानवरों के लिए चारा लेकर आए।
विज्ञापन

दोपहर में जब उनको समय मिला तो मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपना वोट डाला। इसी तरह महोली देहात निवासी रामचंद्र अपने खेत में खीरा ककड़ी की बोआई करते हुए मिले। रामचंद ने बताया कि खेत आने से पहले ही अपना वोट डाल दिया था। पता नहीं खेत में कितना समय लग जाए। वोट डालने को लेकर एक दिन पहले ही प्लानिंग कर ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह सदर विधानसभा के मधवापुर गांव में राजाराम व चंदभान खेत में काम करते हुए मिले। इन किसानों ने बताया कि मतदान करना बहुत जरूरी है। एक मत से मजबूत सरकार का गठन होता है। इसी तरह कई जगहों पर खेतों में नजारे दिखाई दिए। किसानों ने काम के साथ मतदान करने में मेहनत दिखाई। काम तो रोजाना की तरह किया, लेकिन मतदान करना नहीं भूले। किसानों ने बताया कि अब तक जितने भी चुनाव हुए है। सभी में बराबर हिस्सेदारी करने का प्रयास रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed