फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rejuvenation Award to Misrikh and Kasmanda CHC

मिश्रिख व कसमंडा सीएचसी को कायाकल्प अवार्ड

Wed, 01 Jun 2022 12:03 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jun 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
Rejuvenation Award to Misrikh and Kasmanda CHC
सीतापुर। जनपद की सीएचसी कसमंडा व मिश्रिख को कायाकल्प अवार्ड के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार सीएचसी में बेहतर तरीके से मरीजों की सेवा करने के लिए दिया गया है। सीएमओ ने दोनों सीएचसी अधीक्षक को बधाई दी है।
विज्ञापन

जिले में 19 सीएचसी संचालित हैं। इन सीएचसी में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं के लिए प्रत्येक वर्ष प्रदेश स्तरीय टीम की तरफ से मूल्यांकन किया जाता है। इस मूल्यांकन में मरीजों की सेवा, चिकित्सकों का कार्य व्यवहार, साफ सफाई, सरकारी योजनाओं की समीक्षा, चिकित्सकों की उपलब्धता सहित तमाम बिंदुओं को परखा गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने निर्धारित मानकों पर सीएचसी कसमंडा व मिश्रिख को बेहतर पाया। इस पर इन दोनों सीएचसी को यह अवार्ड दिया गया है।
विज्ञापन

मिश्रिख सीएचसी को लगातार दूसरे साल यह अवार्ड मिला है। कसमंडा सीएचसी को लगातार पांचवें साल अवार्ड दिया गया है। सीएचसी अधीक्षक कसमंडा डॉ. अरविन्द बाजपेई ने बताया यह पूरी टीम की कड़ी मेहनत व लगन के चलते मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया जिले की सीएचसी कसमंडा व मिश्रिख को कायाकल्प योजना के तहत चयनित किया गया है। यह पुरस्कार यहां पर मरीजों को दी जा रही बेहतर सेवाओं के लिए दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed