{"_id":"64dd221c3f5d27b2bd0081f4","slug":"register-missing-in-front-of-mp-meeting-had-to-be-canceled-sitapur-news-c-102-1-stp1002-1511-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: सांसद के सामने रजिस्टर गायब, रद्द करनी पड़ी बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: सांसद के सामने रजिस्टर गायब, रद्द करनी पड़ी बैठक
Thu, 17 Aug 2023 12:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 17 Aug 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लहरपुर/सीतापुर। विकास खंड परसेंडी में बुधवार को क्षेत्र पंचायत की बोर्ड बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व धौरहरा सांसद रेखा वर्मा मौजूद रहीं। इस दौरान वर्तमान व पूर्व ब्लॉक प्रमुख के गुटों की आपसी रंजिश के कारण बैठक का रजिस्टर ही गायब कर दिया गया।
वहीं, कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दी गई। इस दौरान खाद्य व रसद विभाग के पूर्ति निरीक्षक की गैर मौजूदगी सांसद को इस कदर अखरी कि उन्होंने पूर्ति निरीक्षक पर कार्रवाई के निर्देश दे दिए। सांसद रेखा वर्मा ने बेहटा ब्लॉक सभागार से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बाढ़ पीड़ितों की दुश्वारियां भी देखीं। इस बैठक में सुरेश गुप्ता, नायब तहसीलदार अशोक कुमार यादव, अनूप श्रीवास्तव, रोहित मिश्रा, अनूप सिंह, ओम प्रकाश शुक्ल, शिव शंकर, मनजीत सिंह, रोशन लाल आदि मौजूद रहे।
बीडीओ बोले- नहीं आए बीडीसी सदस्य
सांसद की मौजूदगी में मात्र 42 बीडीसी सदस्य ही आए। कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दी गई। बैठक का रजिस्टर पता नहीं चल पा रहा कहां गया। फिलहाल बैठक नहीं हो पाई।
विज्ञापन
- राजेश तिवारी, खंड विकास अधिकारी