फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Regency students won 17 gold, nine silver medals

रीजेंसी के छात्रों ने जीते 17 गोल्ड, नौ सिल्वर मेडल

Sat, 25 Feb 2017 11:38 PM IST
Amarujala
Amarujala Updated Sat, 25 Feb 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
 सिल्वर जोन अंतर्राष्ट्रीय ओलंपियाड 2016 के तहत आयोजित अंतर्राष्ट्रीय इंफॉरमेटिक ओलंपियाड प्रतियोगिता में रीजेंसी स्कूल के छात्रों नेे 17 स्वर्ण,  9 रजत एवं 9 कांस्य पदक जीते। यह प्रतियोगिता दिसंबर में कराई गई थी।
विज्ञापन


सिल्वर जोन फाउंडेशन नई दिल्ली द्वारा घोषित नतीजे में कक्षा एक आर्यन विश्वकर्मा, अयान खान, अतिकेश सिंह, स्पर्श भटनागर, अयुशी वर्मा, इप्शिता त्रिवेदी,  कक्षा दो के अर्श खोटकर, कक्षा तीन के अथर्व अग्रवाल, चार के दिनेश कार्तिक, पांच के तन्मय अग्रवाल, छह के अनुभव शुक्ला, सात के आदित्य गुप्ता, आठ की खुशी अग्रवाल, कक्षा नौ की आयुष सोमानी, दस के प्रथम गुप्ता, ग्यारह के विनीत कुमार, तथा बारह की अमनप्रीत कौर बग्गा को स्वर्ण मिले।
विज्ञापन


जबकि कक्षा एक के आयुष, दो के कृष्णा मिश्रा, तीन के राघव मिश्रा, पांच के श्वाशत गुप्ता, छह की सौजन्या तिवारी, सात की भूमिका भट्ट, आठ के विठ्ठल तिवारी, नौ की शाईना अंसारी एवं दस के कार्तिक गुप्ता को रजत पदक तथा कक्षा एक की इफ्तिशा इकराम, दो के फहम खान, तीन की ताश्वी दिलवानी, पांच के सृष्टि देव गुप्ता, छह के अनमोल मिश्रा, सात के वैभव यादव, आठ की देवांशी महेंद्रा, नौ के चर्चित मिश्रा एवं दस के रितिक महावर को कांस्य पदक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर रीजेंसी शैक्षिक समूह के निदेशक एआर जैदी ने सफल छात्रों को बधाई दी एवं उन्हें कठिन परिश्रम के लिए प्रेरित किया। स्कूल की प्रधानाचार्या राशिदा जैदी ने कंप्यूटर शिक्षिका सुश्री साक्षी सचदेवा एवं प्रिया भार्गव को इसका श्रेय देते हुए कहा कि प्रतिस्पर्द्धा के युग में इस प्रकार की कंप्यूटर प्रतियोगिता छात्रों के भावी जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed