फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Recovery is illegal lab technician ran

अवैध वसूली कर रहा लैब टेक्नीशियन भागा

Tue, 18 Aug 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Tue, 18 Aug 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन

एडीएम सर्वेश कुमार ने मंगलवार को लहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। मुआयने में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल पाईं। मशीनें खराब मिलीं। एक चिकित्सक अनुपस्थित था। जांच के नाम पर अवैध वसूली होती मिली पर सुविधा शुल्क मांगने वाला एलटी वहां से निकल भागा।

विज्ञापन


एडीएम जब लहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, तब वहां पर मरीजों भी भीड़ उमड़ी थी। चिकित्सक लोगों को बाहर से एक्सरे कराने के लिए लिख रहे थे। लैब टेक्नीशियन जांच के नाम पर मरीजों से अवैध वसूली कर रहा था।
विज्ञापन


निरीक्षण की खबर फैलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हड़कंप मच गया। निरीक्षण में जब वहां तैनात चिकित्सकों के बारे में जानकारी ली गई, तब पता चला कि डॉ. एसयू खान आए ही नहीं हैं। एक्सरे मशीन खराब पड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में गंदगी देख एडीएम ने नाराजगी जताई। इसी बीच लहरपुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टकेेला निवासी रामकली वहां आ पहुंची। रामकली ने एडीएम को बताया कि उसे बुखार आ रहा है। डॉक्टर ने खून की जांच लिखी।

लैब पहुंची तो वहां लैब टेक्नीशियन ने डेढ़ सौ रुपये वसूल लिए हैं। रामकली ने बताया कि जो रुपया लिया गया है उसकी रसीद भी नहीं दी गई है। वहां के चिकित्सकों से जब इस संबंध में जब एसडीएम ने पूछा तो सभी बगलें झांकने लगे।

महिला की शिकायत पर एडीएम लैब पहुंचे तो वहां अन्य मरीज भी इसी तरह से शिकायतें करने लगे। लैब टेक्रीशियन के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि वह शिकायत होते देख वहां से निकल भागा है।


एडीएम सर्वेश कुमार ने बताया कि सीएचसी पर स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल मिली हैं, इसको लेकर रिपोर्ट तैयार की जा रही है। लैब टेक्नीशियन के खिलाफ लोगों ने अवैध वसूली की शिकायत की है, लेकिन निरीक्षण के दौरान व लैब में नहीं मिला। लापरवाह लोगों के खिलाफ कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारी को पत्र लिखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed