फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   re-election in Nraynpur

नरायनपुर में भी होगा दोबारा चुनाव

Thu, 15 Oct 2015 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर Updated Thu, 15 Oct 2015 10:55 PM IST
विज्ञापन

पहले चरण के गोंदलामऊ ब्लॉक में हुए चुनाव में एक बूथ पर जिला प्रशासन ने राज्य निर्वाचन आयोग से पुनर्मतदान कराने की सिफारिश की है। यहां पर दूसरे बूथ की मतदान सूची से वोटिंग होने की शिकायत की गई थी।

विज्ञापन


जांच में शिकायती सही मिली। इस पर अब नारायनपुर में दोबारा मतदान होगा। ब्लॉक गोंदलामऊ के बूथ 113 प्राथमिक पाठशाला नरायनपुर में नौ अक्तूबर को मतदान के दिन नौ बजे तक चली।
विज्ञापन


पोलिंग के बाद शिकायत आईं थी कि बीडीसी चुनाव में दो उम्मीदवार हैं पर यहां पर छह प्रत्याशियों के मतपत्र उपलब्ध कराए जा रहे हैं। शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर नरायनपुर निवासी जितेंद्र सिंह ने निर्वाचन आयोग से शिकायत की। आयोग ने मामले की जांच कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके बाद भी मतदान प्रक्रिया जारी रही।


आदेश पर सेक्टर मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच की, जांच में शिकायत सही पाई। सेक्टर मजिस्ट्रेट की जांच रिपोर्ट के आधार पर जिला प्रशासन ने आयोग को नारायनपुर में एक बूथ पर दोबारा मतदान कराने की सिफारिश की है। साथ ही आयोग को इस मसले से संबंधित पत्र भी भेजा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed