फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rasuka on son in gang rape

सामूहिक दुष्कर्म में बेटे पर भी रासुका

Fri, 12 Nov 2021 12:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rasuka on son in gang rape
सीतापुर। थाना नैमिषारण्य इलाके में करीब नौ माह पूर्व एक विक्षिप्त महिला की मदद के नाम पर घर लाकर ठेलिया चालक ने बेटे के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया था। इस मामले में पिता पर रासुका की कार्रवाई के बाद पुलिस ने अब आरोपी बेटे पर भी रासुका लगा दिया है। दोनों आरोपी जेल में बंद हैं। पुलिस का कहना है कि महिला अपराध में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

26 फरवरी 2021 को एक विक्षिप्त महिला को उसके घर छोड़ने के बहाने ठेलिया चालक उसे अपने घर ले गया था। वहां पर ठेलिया चालक ने बेटे के साथ मिलकर महिला संग सामूहिक दुष्कर्म किया था। अगले दिन महिला गांव के बाहर मिली थी। उसका शरीर जला हुआ था। इस मामले में एसपी आरपी सिंह ने आरोपी पिता नैमिषारण्य इलाके के श्रीनगर मजरा मरेली निवासी रामकिशुन, उसके बेटे पंकज पर सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन

एएसपी साउथ एनपी सिंह ने बताया कि इस घटना को लेकर जनमानस में काफी आक्रोश था। पुलिस बल लगाकर स्थिति को सामान्य किया गया था। इस मामले में आरोपी पिता रामकिशुन पर करीब तीन माह पूर्व ही रासुका लगाने की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्रवाई को बोर्ड ने सही माना था। एएसपी ने बताया कि इसके बाद घटना में शामिल आरोपी पंकज पर पुलिस ने रासुका लगाने की कार्रवाई की है। मौजूदा समय में आरोपी जेल में बंद है। वह जमानत कराकर बाहर आने का प्रयास कर रहा था। एनएसए के बाद एक साल तक जेल से बाहर नहीं आ सकेंगे। पुलिस की इस कार्रवाई से लोगों में अच्छा संदेश गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed