{"_id":"68c70ce48817c596ef0ac4b4","slug":"rampur-mathura-gonda-deoria-road-will-be-constructed-with-2339-crore-sitapur-news-c-102-1-stp1002-140318-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 23.39 करोड़ से बनेगा रामपुर मथुरा-गोंडा देवरिया मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 23.39 करोड़ से बनेगा रामपुर मथुरा-गोंडा देवरिया मार्ग
Mon, 15 Sep 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के गांजरी इलाके में रामपुर मथुरा से गोंडा देवरिया जाने वाले मार्ग का चौड़ीकरण किया जाएगा। 23.39 करोड़ रुपये से 12.700 किलोमीटर लंबी यह सड़क नए सिरे से बनाई जाएगी। इस कार्य के प्रस्ताव का शासन से अनुमोदन मिल गया है। बजट मिलते ही लोक निर्माण विभाग टेंडर प्रक्रिया के बाद सड़क का निर्माण शुरू कराएगा। सड़क के बनने से करीब 150 गांवों की दो लाख आबादी का आवागमन सुगम होगा।
रामपुर मथुरा से गोंडा देवरिया मार्ग गांजर के बाशिंदों की लाइफलाइन है। चिकवनपुरवा, टिकठा, दुर्गापुर, भगौतीनुर, रमईपुर, बसंतपुर, नहरवल, बहादुरगंज, रघवापुर, कालिकन समेत 150 गांवों के लोग ब्लॉक व तहसील मुख्यालय, सीएचसी, बीआरसी व बैंक आदि आने-जाने के लिए इसी सड़क का उपयोग करते हैं।
नहरवल से सिहाला रायसेनपुर होते हुए यह मार्ग इलाके को बाराबंकी जनपद से भी जोड़ता है। यह मार्ग वर्तमान समय में कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया है। इसकी चौड़ाई महज तीन मीटर होने से यातायात के सुलभ संचालन में बाधा उत्पन्न होती है। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क के चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया था। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव ने प्रस्ताव अनुमोदित कर दिया है। अब 12.700 किलोमीटर की इस सड़क का 23.39 करोड़ रुपये की लागत से चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। बजट मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। इसके बाद निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
चांदपुर-इटिया मार्ग का 14.48 करोड़ से होगा चौड़ीकरण
महमूदाबाद इलाके के चांदपुर-इटिया मार्ग का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। 14.48 करोड़ रुपये की लागत से 7.500 किलोमीटर सड़क बनाई जाएगी। इससे राहगीरों का सफर सुगम बनेगा। प्रस्ताव अनुमोदित कर दिया गया है।
रामपुर मथुरा से गोंडा देवरिया व चांदपुर से इटिया तक सड़क के चौड़ीकरण व सुदृड़ीकरण का प्रस्ताव अनुमोदित कर दिया गया है। स्वीकृत पत्र मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी।
- मिथिलेश वर्मा, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी