फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Ramhet from SP and Sunil from BJP filed nomination

सपा से रामहेत व भाजपा से सुनील ने किया नामांकन

Sat, 29 Jan 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Ramhet from SP and Sunil from BJP filed nomination
सीतापुर। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया के तीसरे दिन चार प्रत्याशियों ने अपने प्रस्तावकों के साथ पर्चा दाखिल किया। सपा और भाजपा से एक-एक नामांकन पत्र आरओ के समक्ष दाखिल किया गया। एक्शन पार्टी के एक प्रत्याशी व एक निर्दलीय ने नामांकन प्रस्तुत किया। तहसील परिसर के अंदर और बाहर पुलिस बल मुस्तैदी से तैनात रहा।
विज्ञापन

जिले में चौथे चरण में 23 फरवरी को नौ विधानसभा क्षेत्रों के सभी बूथों पर मतदान होगा। इसके लिए 27 जनवरी से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई। तहसील सदर के दो भवनों के विभिन्न कक्षों में नामांकन दाखिल किए जा रहे हैं। पहले दिन केवल नामांकन पत्र प्रत्याशियों द्वारा प्राप्त किए गए थे। इस दिन किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं दाखिल किया था।
विज्ञापन

दूसरे दिन विभिन्न दलों सहित निर्दलीयों ने छह नामांकन पत्र दाखिल किए थे। तीसरे दिन शनिवार को दूसरे दिन की अपेक्षा नामांकन स्थल का नजारा काफी शांत ही रहा। इसका प्रमुख कारण दो प्रमुख दलों सहित मात्र चार प्रत्याशियों द्वार पर्चा भरा जाना रहा। विधानसभा लहरपुर से भाजपा के अधिकृत उम्मीदवार सुनील कुमार वर्मा ने आरओ एसडीएम लहरपुर पीएल मौर्य के समक्ष पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके प्रस्तावक उत्तम कुमार साथ में मौजूद रहे। हरगांव विधानसभा क्षेत्र पूर्व मंत्री रामहेत भारती ने सपा प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र अपने प्रस्तावक के साथ दाखिल किया। उन्होंने एसडीएम सदर के न्यायालय कक्ष संख्या सात में आरओ एसडीएम सदर अनिल कुमार पर्चा देते हुए स्वीकार करने को कहा।
विधानसभा सदर क्षेत्र से दो नामांकन दाखिल किए गए। एक्शन पार्टी के प्रत्याशी ग्राम मैगलगंज तहसील मितौली जिला लखीमपुर खारी निवासी राजकुमार ने नामांकन किया। इनके प्रस्तावक अनुराम एम सारथी और मोनिका पंडित हैं। सदर विधानसभा से ही ग्राम किशुनपुर थाना खैराबाद निवासी लल्लू राम ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया है।
इनके प्रस्तावक वीरेंद्र कुमार सिंह, छुन्ना, योगेंद्र सिंह, राकेश कुमार, विनोद कुमार, राजेश कुमार, ओम प्रकाश, रामनरेश, सुरेश और भोला हैं। महोली विधानसभा से सपा प्रत्याशी अनूप कुमार गुप्ता ने एक अतिरिक्त सेट में नामांकन भरा। उन्होंने 28 जनवरी को नामांकन किया था।
पांच विधानसभा क्षेत्रों में नहीं दाखिल हुए नामांकन
तीन विधानसभा क्षेत्रों से चार नामांकन दाखिल किए गए, जबकि एक विधानसभा क्षेत्र में एक अतिरिक्त सेट नामांकन का दाखिल किया गया। पांच विधानसभा क्षेत्रों बिसवां, सेवता, महमूदाबाद, सिधौली, मिश्रिख से किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं दाखिल किया। इससे यहां सन्नाटा पसरा रहा।

तीसरे दिन भी उम्मीदवारों ने लिए नामांकन पत्र
विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए कई उम्मीदवारों ने पर्चा भरने के लिए नामांकन पत्र प्राप्त किए। लहरपुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के संतोष कुमार सक्सेना, नारी नर रक्षक पार्टी की सुदरी देवी, प्रजा शक्ति पार्टी समदर्शी के अवधेश कुमार यादव और निर्दलीय अतुल वर्मा ने नामांकन पत्र लिया। सदर विधानसभा क्षेत्र से देवेंद्र कुमार और जय प्रकाश पांडे ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र लिया। इसी प्रकार कुछ अन्य प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed