{"_id":"6a1c8d21e1ade4cb56066938","slug":"rain-accompanied-by-strong-winds-in-rural-areas-sitapur-news-c-102-1-stp1002-157050-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के बीच बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के बीच बारिश
Mon, 01 Jun 2026 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाईवे पर जलालपुर के पास हल्की बारिश के बीच गुजरता ट्रक। - संवाद
सीतापुर। मौसम ने करवट बदली और रविवार को जिले के ग्रामीण इलाकों में तेज हवा के बीच बादल झूमकर बरसे। इससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को कुछ सुकून मिला। शहर में बूंदाबांदी हुई लेकिन बरसे बिना ही बादल तरसाकर चले गए। अधिकतम तापमान 33 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार सोमवार को भी मौसम का मिलाजुला असर बने रहने के आसार हैं।
जिले में रविवार की सुबह तेज धूप के कारण गर्मी का मिजाज तल्ख रहा। इसके बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। कभी तेज धूप निकलने पर लोग गर्मी से बेचैन हो उठते तो कभी काले बादलों की आवाजाही बारिश की उम्मीद जगा देती।
बनते-बिगड़ते मौसम का मिजाज दोपहर में अचानक बदल गया और रेउसा, खैराबाद, बिसवां व अटरिया इलाके में बादलों ने झूमकर बरसना शुरू कर दिया। तेज हवा के बीच बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दिलाई। हालांकि, शहर व कमलापुर इलाकों में छाने के बाद भी बरसे बिना बादल निकल गए। इससे बारिश की आस लगाए लोगों को मायूसी हाथ लगी।
विज्ञापन
शहर के राकेश ने बताया कि हल्की बौछारें पड़ने से बाहर तो मौसम सुहाना हो गया, लेकिन घर के अंदर उमस और बढ़ गई। गृहिणी प्रेमलता ने बताया कि मोबाइल पर आंधी-बारिश का अलर्ट आया पर कुछ देर बादल छाने के बाद आसमान साफ हो गया। वहीं, मौसम विशेषज्ञों ने अगले 24 घंटों तक मौसम में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना जताई है। कई इलाकों में बारिश के आसार भी बन रहे हैं।