{"_id":"62225bf29bc36f608c652e05","slug":"railway-crossing-between-maholi-neri-will-remain-closed-even-today-sitapur-news-lko620401781","type":"story","status":"publish","title_hn":"महोली-नेरी के बीच आज भी बंद रहेगी रेलवे क्रॉसिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महोली-नेरी के बीच आज भी बंद रहेगी रेलवे क्रॉसिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। अगर आप सीतापुर से दिल्ली की ओर जा रहे हैं तो आपके लिए यह जानकारी बहुत जरूरी है। शनिवार को भी इस रूट पर सफर के दौरान मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे की ओर से स्लीपर बदले जाने की वजह से क्रॉसिंग को बंद करने का निर्णय लिया गया है। ऐसे में आप इस मार्ग पर सफर करने से बचें। बहुत जरूरी न हो तो यात्रा टाल सकते हैं या फिर दूसरे रास्ते से जा सकते हैं।
दरअसल, इन दिनों रेलवे की ओर से स्लीपर बदलने का काम कराया जा रहा है। इसी को लेकर 4 व 5 मार्च को महोली और नेरी के बीच स्थित गेट को बंद करने का निर्णय लिया गया है। लगातार दो दिनों तक पटरियों के स्लीपर बदले जाएंगे। फिलहाल डायवर्जन से मुसाफिरों को लंबा सफर तय करने के साथ अन्य समस्याओं का भी सामना करना पडे़गा।
उत्तर रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर जितेंद्र सिंह ने बताया कि महोली और नेरी रेलवे स्टेशन के बीच कचूरा स्थित गेट संख्य 36/सी को स्लीपर बदलने के लिए 5 मार्च को सुबह आठ से शाम छह बजे तक बंद रखा जाएगा। 4 मार्च को भी रेलवे क्रॉसिंग बंद रखी गई थी। इस गेट से वाहन पास नहीं हो सकेंगे। उन्होंने बताया कि रेलवे क्रॉसिंग बंद होने की दशा में लोग अपने वाहनों को चड़रा और कारीपाकर से निकाल सकेंगे।