{"_id":"590a12104f1c1b74014418e8","slug":"raid-on-two-petrol-pumps-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के दो पेट्रोल पंपों पर छापा, कुछ नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के दो पेट्रोल पंपों पर छापा, कुछ नहीं मिला
Amarujala Bureau
Updated Wed, 03 May 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
petrol pump
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रशासन, आपूर्ति विभाग, बांट माप विभाग व पुलिस की संयुक्त टीम ने बुधवार को शहर के दो पेट्रोल पंपों पर छापेमारी की। देर शाम तक टीमें मशीनों की जांच में उलझी रहीं, पर समाचार लिखे जाने तक किसी भी तरह की घटतौली की पुष्टि नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन
डीएम के फरमान पर बुधवार दोपहर बाद एसडीएम वीके गुप्ता, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट दीपेंद्र यादव, जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह, जिला बांट-माप अधिकारी मुकुल रंजन उपाध्याय, सीओ राम सनेही यादव, इंडियन ऑयल के अधिकारी व इंजीनियरों की टीम ने जेपी केयर पेट्रोल पंप व बाईपास पर जिंदल ब्रदर्स पेट्रोल पंप पर छापा मारा।
विज्ञापन
इस दौरान पहले तो मशीन से तेल नापा गया। उसके बाद इंजीनियरों की देखरेख में मशीनों के पुर्जे जांचे गए। देर शाम तक अधिकारियों की संयुक्त टीम मशीनों की जांच पड़ताल में जुटी हुई थी। टीम मशीनों में चिप तलाश रही थी, लेकिन उन्हें चिप नजर नहीं आ रही थी।
विज्ञापन
समाचार लिखे जाने तक मशीनों में किसी भी तरह की खामी की पुष्टि नहीं हो सकी थी। हालांकि छापे के दौरान पेट्रोल पंप मालिकों में हड़कंप की स्थिति रही। छापे के दौरान वाहन चालकों को पेट्रोल व डीजल के लिए भी भटकना पड़ा।
अधिकारियों ने बताया कि इसी तरह से जिले भर के सभी पेट्रोल पंपों की जांच की जाएगी। मंशा है कि वाहन स्वामी जितना रुपया भुगतान करते हैं, पंप संचालक उसे पूरी कीमत का तेल नापे।