फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Rahul-Priyanka entered Lucknow border at 4 am

राहुल-प्रियंका सुबह चार बजे लखनऊ सीमा में कर गए प्रवेश

Thu, 07 Oct 2021 11:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Rahul-Priyanka entered Lucknow border at 4 am
सीतापुर। लखीमपुर में पीड़ित परिवारों से मिलने के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, पंजाब व छत्तीसगढ़ के सीएम समेत सभी सातों नेता गुरुवार की भोर करीब चार बजे जिले की सीमा से निकलकर लखनऊ में प्रवेश कर गए थे। पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था के बीच सभी को लखनऊ बार्डर तक छोड़ा। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

बुधवार को शासन की ओर से अनुमति मिलने के बाद प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पंजाब के सीएम चरनजीत सिंह चन्नी, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, रणजीत सुरजेवाला, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू के साथ कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सीतापुर की द्वितीय वाहिनी पीएसी से शाम को लखीमपुर जाने के लिए निकलीं थी। रात में लखीमपुर पहुंचने के बाद घटना में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। उन्हें ढांढस बंधाया। आधी रात के बाद तक सभी लोग लखीमपुर में ही रहे।
विज्ञापन

वापस लखनऊ जाने की सुगबुगाहट पहले से ही थी। इसको लेकर जिले का पुलिस प्रशासनिक अमला अलर्ट मोड पर था। देर रात लखीमपुर प्रशासन की ओर से राहुल-प्रियंका के लखनऊ जाने की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही डीएम व एसपी ने पहले से ही अलर्ट लहरपुर से अटरिया थाने की पुलिस को और चौकन्ना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत सभी सातों लोग जिले की सीमा में पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें कड़ी सुरक्षा के बीच जिले की सीमा से पार कराकर लखनऊ में प्रवेश करा दिया। सीओ सिधौली यादुवेंद्र यादव ने बताया कि प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, पंजाब और छत्तीसगढ़ के सीएम समेत सभी नेताओं को सुबह चार बजे जिले की सीमा से लखनऊ में प्रवेश करा दिया गया। इसके बाद जिले की सरकारी मशीनरी ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed