फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Quota suspended over ration misappropriation.

Sitapur News: राशन की हेराफेरी में कोटा निलंबित

Sat, 04 Jul 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sat, 04 Jul 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Quota suspended over ration misappropriation.
लहरपुर। नगर के मोहम्मदजमा टोला की कोटेदार अफसाना बेगम की की दुकान को जिला पूर्ति अधिकारी अखिलेश कुमार श्रीवास्तव ने निलंबित कर दिया। राशन की कालाबाजारी समेत अन्य आरोपों की शिकायतों की जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की गई है। नगर की दूसरी दुकान से कोटे को संबद्ध कर दिया गया।
विज्ञापन



मोहम्मदजमा टोला निवासी विनीत जायसवाल ने शिकायत की थी कि कोटेदार अफसाना बेगम द्वारा कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है। उनके पति अलीम अभद्र व्यवहार करते हैं।
विज्ञापन


राशन कार्डधारक रिंकी, गप्पू गौड़, शिवा मिश्रा, महेंद्र कुमार तिवारी, पंकज जयसवाल, संदीप, रेशमा, प्रदीप, सूरज जायसवाल, अर्चना, अशर्फीलाल, राजकुमार आदि ने आरोप लगाया था कि उन्हें निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही नहीं, उनके पति द्वारा यूनिट चढ़वाने के नाम पर वसूली भी की जाती है। इन शिकायतों की जांच क्षेत्रीय पूर्ति निरीक्षक कविता वर्मा ने 19 जून को की थी। जांच में राशन का स्टॉक सही पाया गया, जबकि दुकान पर अंत्योदय कार्ड धारकों की वॉल पेंटिंग व उच्चाधिकारियों के फोन नंबर अंकित नहीं पाए गए।


कोटेदार द्वारा निर्धारित मात्रा में राशन न देना, अभद्र व्यवहार करना, वसूली सहित अनियमितताएं पाई गई थीं। इसका संज्ञान लेते हुए जिला पूर्ति अधिकारी ने कोटा निलंबित कर दिया। क्षेत्रीय निरीक्षक कविता वर्मा ने बताया कि जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई है। कार्ड धारक नजदीक के उचित दर विक्रेता मिसबाहुद्दीन के यहां संबद्ध कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed