{"_id":"6297b7378404b37b8a2e08bb","slug":"put-10-thousand-in-the-account-you-will-pass-sitapur-news-lko633307032","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाते में 10 हजार डाल दो, पास हो जाओगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खाते में 10 हजार डाल दो, पास हो जाओगे
विज्ञापन
सीतापुर। आप पांच नंबर से फेल हो रहे हैं। अगर साल बर्बाद नहीं करना चाहते हो तो 10 हजार रुपये देने पड़ेंगे। खाता नंबर नोट कर लो, दो दिन के अंदर रुपये भेज दिए तो पास कर दिए जाओगे... कुछ इस तरह की कॉल इस समय बोर्ड विद्यार्थियों के पास आ रही है। इससे वे बेहद परेशान हैं। डीआईओएस को इसकी शिकायत मिलने पर सभी प्रधानाचार्यों को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए है।
यूपी बोर्ड परीक्षा हो चुकी है। अब रिजल्ट आने में कुछ दिन बाकी है। इस समय रिजल्ट बनाने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। कुछ ठग विद्यार्थियों को पास कराने के नाम पर ठगी करने का प्रयास कर रहे हैं। वह 10वीं व 12वीं बोर्ड के विद्यार्थियों को कॉल कर रहे है। इसके माध्यम से वह अपने आप को माध्यमिक शिक्षा विभाग का कर्मचारी बताकर कहते हैं कि आप पांच नंबर से फेल हो रहे हो। अगर पास होना चाहते हो तो खाते में रुपये डाल दो। ऐसा न करने पर आपका एक साल का समय बर्बाद हो जाएगा। दो दिन के अंदर पैसे डालने होंगे। इस तरह की काल से विद्यार्थी परेशान हैं। कई विद्यार्थियों ने डीआईओएस से भी शिकायत दर्ज कराई है।
डीआईओएस ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी प्रधानाचार्यों को पत्र जारी किया है। इसके तहत कहा कि किसी भी विद्यार्थी को अगर कोई इस तरह की कॉल कर भ्रमित कर रहा है तो उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
भ्रमित न हों विद्यार्थी
विद्यार्थी भ्रमित न हों। बोर्ड की तरफ से विद्यार्थियों को कोई कॉल नहीं की जा रही है। अगर कोई कॉल करता है तो उसकी बातों में न आए। अपने प्रधानाचार्य को जानकारी दें। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।
- देवी सहाय तिवारी, डीआईओएस