{"_id":"6240b2d552117f265c6526de","slug":"pugmark-of-leopard-found-near-gomti-combing-on-sitapur-news-lko6234244138","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोमती नदी तक मिले तेंदुए के पगचिन्ह, वन विभाग कर रहा कांबिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोमती नदी तक मिले तेंदुए के पगचिन्ह, वन विभाग कर रहा कांबिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मिश्रिख इलाके में शुक्रवार को हुई तेंदुआ की आमद का खौफ ग्रामीणों में अभी तक बरकरार हैं। वहीं, वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में रह कर कांबिंग कर रही है। रविवार को भी टीम ने खेतों में कांबिंग की। इस दौरान तेंदुए के ताजा पगचिन्ह गोमती नदी के किनारे तक दिखाई दिए। टीम ने आशंका जताई है कि, तेंदुआ नदी पार कर हरदोई जिले में प्रवेश कर गया है।
मालूम रहे कि वन रेंज मिश्रिख के गांव झाला में शुक्रवार की शाम तेेंदुए के होने की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर तलाश शुरू कर दी थी। लेकिन शाम हो जाने के चलते टीम ने सर्च अभियान रोक दिया था। सुबह जब टीम ने फिर से गांव के बाहर तेंदुए की तलाश शुरू की तो गांव के बाहर गेहूं के खेत में नीलगाय के अवशेष बरामद हुए थे।
टीम ने बताया कि, इसका शिकार तेंदुआ ने ही किया है। पगचिन्हों के आधार पर टीम ने बताया था कि, तेदुंआ झाला गांव के खेतों से निकल कर बरेठी गांव की ओर बढ़ गया है। रविवार सुबह फिर से टीम ने तेंदुआ की तलाश में कांबिंग शुरू की थी, जहां पर पगचिन्हों का पीछा करते हुए टीम गोमती नदी के किनारे तक गई। जिसके बाद तेंदुए के पगचिन्ह गायब हो गए। रेंजर एसएन शुक्ला ने बताया कि, तेंदुआ शायद गोमती नदी पार कर हरदोई जिले की सीमा में प्रवेश कर गया है। उन्होंने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है।