फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Protest against wine shop in sitapur

शराब दुकान के विरोध में सड़क पर उतरे, जड़ा ताला 

Fri, 23 Jun 2017 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 23 Jun 2017 10:51 PM IST
विज्ञापन
Protest against wine shop in sitapur
शराब ठेका पर धावा - फोटो : SELF

नगर में ब्लॉक कार्यालय के सामने  रखी शराब की दुकान के विरोध में शुक्रवार को नागरिकों का गुस्सा फूट पड़ा। दिन भर सार्वजनिक स्थल पर शराबियों का जमावड़ा लगने से होने वाली दिक्कतों का हवाला देकर लोगों ने सडक़ पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


प्रदर्शन कारियों की मांग बस्ती के बीच से शराब की दुकान हटाए जाने की है। प्रदर्शन की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर किसी तरह उग्र नागरिकों को शांत कराया। पुलिस ने जल्द ही इस मसले का निदान कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


मालूम हो, कि न्यायालय के आदेश पर हाईवे के किनारे से शराब दुकानें हटा दी गई हैं। अब शराब कारोबारियों ने अपनी दुकानें बस्ती में रख ली हैं। इसी तरह यहां ब्लॉक कार्यालय के सामने देशी शराब की दुकान रख दी गयी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय नागरिकों के मुताबिक शराब की दुकान पर दिन भर शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है । शराबी नशे में धुत होकर बवाल करते रहते हैं। यही नही शराबी अभद्र भाषा का प्रयोग भी करते है। जिसके चलते लोगों का राह निकलना दुश्वार हो गया है।

नगर का यह व्यस्ततम मार्ग है। शराबियों के हुल्लड़ से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को उठानी पड़ती है। नागरिकों ने प्रशासन से यह शराब दुकान हटवाए जाने की मांग  की, लेकिन कोई सुनवाई नही हुई।

लिहाजा, शुक्रवार को आखिरकार नागरिकों का गुस्सा फू ट पड़ा और दुकान का शटर गिराकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शन की जानकारी मिलने पर  कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।


कोतवाली प्रभारी योगेश शाह ने प्रदर्शन कारियों से वार्ता कर समस्या का निस्तारण कराने का आश्वासन दिया , जिसके बाद प्रदर्शन कारी शांत हुए।  इस मौके पर रामू, रवीन्द्र, प्रेम कुमार, उमर, उस्मान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed