{"_id":"45c134c05f04881737a01c38e59a54b9","slug":"protest-against-payment-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम न मिलने पर भड़के मनरेगा मजदूर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम न मिलने पर भड़के मनरेगा मजदूर
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
Updated Fri, 04 Sep 2015 10:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनरेगा मजदूर संगठन के बैनर तले मनरेगा मजदूरों ने काम न मिलने पर विकास भवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। जिसके जरिए काम मिलने की गुहार लगाई।
विज्ञापन
उसके बाद अपर जिलाधिकारी व मनरेगा डीसी ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की। उनकी समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। प्रदर्शन को भाकपा माले ने समर्थन दिया।
विज्ञापन
बृजबिहारी का कहना है कि जिले में मनरेगा मजदूरों को काम नहीं मिल रहा है। प्रशासन ने हर महीने की एक तारीख को मनरेगा दिवस पर काम की डिमांड लेने की बात कही थी। इसके बावजूद इस दिवस पर कोई डिमांड नहीं ली गई है।
विज्ञापन
जिस पर अपर जिलाधिकारी व मनरेगा डीसी से वार्ता हुई है जिसमें उन्होंने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। शुक्रवार को 19 ब्लॉकों के 160 ग्राम सभाओं के मनरेगा मजदूरों की डिमांड मनरेगा डीसी को सौंपी गई है।
साथ ही आश्वासन दिया गया है मनरेगा दिवस पर डिमांड ली जाएगी। अगर वहां पर नहीं होती है तो जिला मुख्यालय पर मनरेगा डीसी को डिमांड दी जा सकती है।
इसके अलावा अपर जिलाधिकारी ने तीन दिन के अंदर फसली मुआवजा वितरित करने की बात कही है। सकरन इलाके के पांच लोगों पर हुई गुंडा एक्ट के मामले में कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। वहीं इंदिरा आवासों के लिए सूची सौंपी गई है। इस पर प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त कर दिया।