{"_id":"6275695d17e0a67b2b4c3730","slug":"property-worth-24-lakhs-acquired-from-crime-confiscated-sitapur-news-lko6293915177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध से अर्जित 24 लाख की संपत्ति जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध से अर्जित 24 लाख की संपत्ति जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीतापुर। मानपुर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में आरोपी सगे भाइयों की अपराध से अर्जित 24 लाख की संपत्ति को शुक्रवार को जब्त करने की कार्रवाई की है। डीएम के आदेश के बाद पुलिस की ओर से यह कार्रवाई की गई।
मानपुर एसओ ने बताया कि कोतवाली देहात इलाके के शाहपुर दलावलपुर निवासी सगे भाई अखिलेश यादव, हिमांशु उर्फ सुमित आपराधिक गैंग के लीडर हैं। गैंग में शामिल बाकी इसके सक्रिय सदस्य हैं। दोनों के खिलाफ लूट आदि के मामले दर्ज हैं। दोनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई थी। इसके बाद इनकी अपराध से अर्जित संपत्ति के बारे में पुलिस ने पता लगाया।
बताया कि पड़ताल में अपराध से अर्जित संपत्ति सामने आई। उसकी जब्तीकरण को लेकर डीएम से आदेश लिया गया। डीएम की अनुमति मिलने के बाद शुक्रवार को एक ट्रैक्टर, कार, नवनिर्मित मकान आदि को जब्त किया गया। जब्त की गई संपत्ति की कीमत 24 लाख है। इनकी आय का कोई ज्ञात स्रोत नहीं था। अपराध से ही संपत्ति को बनाया था। पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में जब्तीकरण की कार्रवाई की गई है।