{"_id":"67a4fef0e55894f9340f75e0","slug":"preparation-to-file-petition-in-high-court-sitapur-news-c-102-1-slko1037-126606-2025-02-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने की तैयारी
Thu, 06 Feb 2025 11:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 06 Feb 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीतापुर। कांग्रेस सांसद राकेश राठौर से बृहस्पतिवार को दो महिला अधिवक्ताओं ने जेल में मुलाकात की। अधिवक्ता रेशमा खान व सीमा खान से आधे घंटे की इस मुलाकात में सांसद ने केस से संबंधित बातचीत की।
गौरतलब है कि सांसद राकेश राठौर पर 17 जनवरी को शहर कोतवाली में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। उसके बाद पुलिस ने उन्हें आवास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। स्थानीय एमपी-एमएलए कोर्ट से सांसद की नियमित जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। ऐसे में अब वह हाईकोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करेंगे।
बृहस्पतिवार को उनके पक्ष के अधिवक्ता हाईकोर्ट में मौजूद रहे और जमानत याचिका दाखिल करने की तैयारी करते रहे। जेल अधीक्षक सुरेश सिंह का कहना है कि सांसद की तबीयत पहले से बेहतर है, वह सामान्य खाना खा रहे हैं। कारागार अस्पताल में शुगर, बीपी व अन्य बीमारियाें को लेकर उन्हें चिकित्सक द्वारा दवाएं दी जा रही हैं।