फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pregnant girlfriend murdered for insisting on marriage

Sitapur News: शादी की जिद पर अड़ी गर्भवती प्रेमिका की हत्या

Sun, 07 Jun 2026 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Sun, 07 Jun 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Pregnant girlfriend murdered for insisting on marriage
मानसी की फाइल फोटो, शव के पास पड़ा मिला चाकू और मुठभेड़ में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती
संदना/गोंदलामऊ। संदना से 25 मई को लापता बीएससी की छात्रा मानसी (20) की उसके प्रेमी विशाल ने गला दबाकर हत्या कर दी थी। शनिवार को लखनऊ के बख्शी का तालाब में देवरई कला गांव के पास एक प्लाॅट में मानसी का शव पड़ा मिला। सीओ बृजेश कुमार ने बताया कि मानसी के अपहरण में नामजद विशाल ने सख्ती से पूछताछ में अपना जुर्म कुबूल कर लिया। फिर साक्ष्य संकलन के दौरान वह पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर भागने लगा। जवाबी कार्रवाई में पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


एएसपी दक्षिणी दुर्गेश सिंह ने बताया कि संदना गांव निवासी महेश ने अपनी पुत्री मानसी के अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें सरैंया निवासी विशाल और उसकी बहन शिवानी को नामजद किया था। शनिवार को आरोपी विशाल की निशानदेही पर बख्शी का तालाब के देवरई कला गांव स्थित प्लाॅट से मानसी का कई दिन पुराना शव बरामद हुआ। महेश ने कपड़ों, चप्पल व अन्य अवशेषों से मानसी की पहचान की। पुलिस की जांच में सामने आया कि मानसी का विशाल से प्रेम प्रसंग था। इस वजह से मानसी तीन माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन

आरोपी 25 मई को मानसी को अपनी बाइक से बख्शी का तालाब स्थित घटनास्थल पर ले गया। मानसी ने शादी करने व साथ रहने की जिद की तो विशाल से विवाद हो गया। आवेश में आकर विशाल ने मानसी की गला दबाकर हत्या कर दी। शव की पहचान न हो सके, इसके लिए विशाल ने पास में पड़ा सीमेंट का एक पिलर उसके गले पर रख दिया। इसके बाद वह घर लौट गया, ताकि किसी को शक न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि शनिवार को साक्ष्य संकलन के दौरान आरोपी विशाल ने रामपुर मढि़या सड़क मार्ग के किनारे यूकेलिप्टिस की बाग के पास के पास शौच का बहाना बनाया। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनकर फायर करते हुए भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो आरोपी के दाहिने पैर में लगी। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से मृतका के कपड़े, चप्पल, बाल, चाकू आदि बरामद किया है।

आरोपी का भाई बोला- 27 को हाजिर हो गया था विशाल
आरोपी विशाल के भाई रिंकू ने बताया कि 25 मई को उनके भाई-बहन के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज हुई थी। 26 मई को पुलिस घर आई और उनको थाने ले गई। इसके बाद 26 मई को पुलिस ने उनके फोन से भाई विशाल से बात की। उस समय विशाल बख्शी का तालाब स्थित एक निजी कॉलेज में परीक्षा दे रहा था। 26 मई को ही विशाल घर आ गया। फिर 27 मई को थाना संदना में हाजिर हो गया। तबसे वह पुलिस की कस्टडी में ही था।
जूते-चप्पल बेचकर गुजारा करते हैं महेश
मानसी के पिता महेश की जूते-चप्पल की दुकान है। वह जूते-चप्पल बेचकर परिवार का गुजारा करते हैं। मृतका के परिवार में पिता के अलावा मां मीरा देवी, दो बड़े भाई विवेक और विपिन हैं।



पिता बोले- सिर्फ एक शख्स नहीं कर सकता है हत्या
मृतका के पिता महेश के अनुसार पुत्री मानसी कुचलाई स्थित एक कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी। 25 मई को कॉलेज जाने की बात कहकर वह घर से निकली थी। बाद में पता चला कि विशाल ने उसे अगवा कर लिया है। इसमें विशाल की बहन भी शामिल थी। महेश ने बताया कि विशाल की बहन उनकी बेटी मानसी की सहेली थी। 28 मई को एसपी को शिकायती पत्र देने पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। मानसी की तलाश के लिए कस्बे में ही दो जून से अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष धरना-प्रदर्शन शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। सीओ के आश्वासन पर धरना खत्म किया गया। पिता महेश का कहना है कि बीकेटी के जिस स्थान पर मानसी का शव मिला, वहां बाउंड्री पर खून के निशान मिले हैं। विशाल अकेले हत्या नहीं कर सकता। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच हो। दोषी पुलिसकर्मी सस्पेंड हों और आरोपियों को फांसी हो।

बुलडोजर कार्रवाई की मांग
घटना के खुलासे के बाद भीम आर्मी व आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता संदना स्थित रविदास मंदिर पर जुट गए। सभी ने आरोपी विशाल के घर पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग की। देर रात तक पुलिसकर्मी परिजनों व आक्रोशित लोगों को शांत कराने में लगे रहे। संदना कस्बे व मृतका के गांव में एहतियातन पुलिस फोर्स तैनात है। ड्रोन से भी निगरानी की जा रही है।


पूर्व सांसद का है प्लाॅट, बाउंड्री पर मिले खून के छींटे
जिस प्लाॅट में मानसी का शव मिला, वह सपा की पूर्व सांसद का है। वहां पर चाकू व बोरी भी मिली है। प्लाॅट की सीमेंटेड बाउंड्री पर खून के छींटें भी मिले हैं। आजाद अधिकार सेना के जिलाध्यक्ष नवल किशोर मिश्र ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है। आजाद समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष विश्व दीप चौधरी ने बताया कि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विश्व दीप के मुताबिक, गोंदलामऊ चौकी प्रभारी ने इस मामले में परिवार को झूठा आश्वासन दिया। आरोपियों के नाम एफआईआर से हटाने के लिए कहा। साथ ही परिवार के साथ अभद्रता की। इसलिए उन पर कार्रवाई की मांग की है।

मानसी की फाइल फोटो, शव के पास पड़ा मिला चाकू और मुठभेड़ में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

मानसी की फाइल फोटो, शव के पास पड़ा मिला चाकू और मुठभेड़ में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

मानसी की फाइल फोटो, शव के पास पड़ा मिला चाकू और मुठभेड़ में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

मानसी की फाइल फोटो, शव के पास पड़ा मिला चाकू और मुठभेड़ में गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed