{"_id":"6089a2468ebc3e8dc4569938","slug":"pregnant-dies-due-to-lack-of-oxygen-sitapur-news-lko5761112156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑक्सीजन न मिलने पर गर्भवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑक्सीजन न मिलने पर गर्भवती की मौत
विज्ञापन
महमूदाबाद (सीतापुर)। महमूदाबाद सीएचसी में भर्ती एक प्रसूता ने ऑक्सीजन के अभाव में बुधवार को दम तोड़ दिया। परिजनों का कहना है कि अगर समय से ऑक्सीजन मिल जाती तो शायद जान न जाती। जिम्मेदार अफसर भी ऑक्सीजन की कमी को स्वीकार कर रहे हैं।
महमूदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला नहर कॉलोनी निवासी सुनील सोनी अपनी पत्नी योगिता रस्तोगी को बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महमूदाबाद में इलाज के लिए भर्ती कराया। यहां चिकित्सकों ने मरीज की हालत नाजुक देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
इस दौरान मरीज को सांस लेने में काफी दिक्कत होने लगी। अस्पताल में ऑक्सीजन न होने से गर्भवती महिला ने दम तोड़ दिया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि जिस महिला की मौत हुई है। उसका ऑक्सीजन लेवल 62 था।
विज्ञापन
प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। इस दौरान उसकी मौत हो गई है। अस्पताल में ऑक्सीजन की कमी बनी हुई है। बड़ी मुश्किल से एक सिलेंडर मिला था। ऑक्सीजन को लेकर सीएमओ को सूचना दी जा चुकी है।