फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Pregnant after sterilization

नसबंदी के दो साल बाद हुई गर्भवती

Thu, 31 Dec 2015 10:56 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 31 Dec 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
महिला का आरोप है कि प्रसव के बाद डॉक्टरों ने दोबारा नसबंदी की, लेकिन इस बार नसबंदी के कागज उसे नहीं दे रहे हैं। महिला ने इस संबंध में जिलाधिकारी व सीएमओ से शिकायत की है।
विज्ञापन


रामकोट के सतीश नगर निवासी अनुज श्रीवास्तव की पत्नी गंगा देवी की 25 जुलाई 2012 को नसबंदी की गई थी। जिसका कार्ड भी उसे दिया गया। कार्ड में दर्शाया गया है कि गंगा देवी की नसबंदी डॉ. कमलेश ने की है।
विज्ञापन


नसबंदी के बावजूद दो वर्ष बाद गंगा को गर्भ ठहर गया। उसका आरोप है कि जब वह शिकायत लेकर जिला अस्पताल पहुंची, तो डॉक्टरों ने धमकाना शुरू कर दिया।

जिसकी वजह से वह कहीं शिकायत नहीं कर सकी। गंगा का कहना है कि हाल ही में ढाई माह पूर्व उसे प्रसव पीड़ा हुई तब महिला अस्पताल के चिकित्सकों ने ऑपरेशन कर बच्ची का जन्म कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद फिर से उसकी नसबंदी कर दी। गंगा का कहना है कि दोबारा नसबंदी के कागजात महिला अस्पताल प्रशासन उसे नहीं दे रहा है। वहीं शिकायत करने पर अस्पताल प्रशासन उसे देख लेने की धमकी भी दे रहा है।


महिला ने इस संबंध में जिलाधिकारी व सीएमओ को शिकायती पत्र भेजकर शिकायत की है। महिला का कहना है क डॉक्टरों की लापरवाही के कारण उसकी जान पर बन आई।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed