फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   PRD jawan dies in road accident

सड़क हादसे में पीआरडी जवान की मौत

Sun, 21 Feb 2021 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 01:05 AM IST
विज्ञापन
PRD jawan dies in road accident
पिसावां (सीतापुर)। हरदोई स्थित चीनी मिल पर गन्ना बेच कर लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पिसावां इलाके में करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में ट्रैक्टर चालक पीआरडी जवान की मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया जिसे सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र पिसावां के बदनापुर गांव निवासी पीआरडी जवान राजेश कुमार यादव (38) किराए पर अपनी ट्रैक्टर-ट्रॉली से गन्ना ढुलाई का काम भी करता था। शुक्रवार को वह गांव के ही अजीमुद्दीन का गन्ना लेकर हरदोई इलाके के हरियावां चीनी मिल गया था। वहां से गन्ना बेच कर दोनों शनिवार की भोर वापस आ रहे थे। पिसावां थाना क्षेत्र की सीमा में गोमती पुल कुल्लहा घाट पर अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पुल के करीब ही करीब 25 फीट गहरी खाई में जा गिरा।
विज्ञापन

इस हादसे में पीआरडी जवान राजेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना की जानकारी होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे में जख्मी अजीमुददीन को सीएचसी पिसावां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed