{"_id":"67a500d822499d41980b8d7a","slug":"practical-examinations-will-be-held-in-230-schools-sitapur-news-c-102-1-slko1053-126578-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: 230 विद्यालयों में होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: 230 विद्यालयों में होंगी प्रायोगिक परीक्षाएं
Fri, 07 Feb 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Fri, 07 Feb 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
सीतापुर। जिले के 230 इंटर कॉलेजों में यूपी बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी। इन विद्यालयों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नौ से 16 फरवरी के मध्य ये परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। परीक्षकों ने सीधे परीक्षा केंद्रों पर आने का कार्यक्रम भेजा है।
24 फरवरी से माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षाएं प्रारंभ हो रही हैं। इससे पहले प्रायोगिक परीक्षाएं कराई जाएंगी। जिले में दो दिन बाद ये परीक्षाएं शुरू हो जाएंगी। जिले के 230 कॉलेजों में इन परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
ये परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होंगी। इसके लिए डीआईओएस कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इस कंट्रोल रूम का ट्रायल हो चुका है। सभी परीक्षा केंद्र इससे जुड़ गए हैं। अब परीक्षक अपने-अपने आवंटित विद्यालयों में आने का कार्यक्रम भेज रहे हैं। परीक्षा केंद्र प्रभारी तैयारियों को अंतिम रूप देते हुए विद्यार्थियों को सूचित कर रहे हैं।
विज्ञापन
डीआईओएस राजेंद्र सिंह ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा को लेकर तैयारियां कर ली गई हैं। कंट्रोल रूम भी तैयार है। कॉलेजों से परीक्षकों के आने की सूचना जुटाई जा रही है।