{"_id":"6a6114cbbe55c4ebeb0b0856","slug":"power-supply-disrupted-in-narottampur-for-four-days-sitapur-news-c-102-1-stp1003-160586-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur News: नरोत्तमपुर में चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur News: नरोत्तमपुर में चार दिन से बिजली आपूर्ति ठप
Thu, 23 Jul 2026 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Updated Thu, 23 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
हरगांव। विद्युत उपकेंद्र झरेखापुर के नरोत्तमपुर गांव में ट्रांसफार्मर फुंकने से चार दिनों से बिजली आपूर्ति बाधित है। लगभग एक हजार की आबादी प्रभावित है। गर्मी में बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगा ट्रांसफार्मर रविवार रात बारिश के दौरान ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को दे दी गई थी, इसके बावजूद विभागीय लापरवाही के कारण अभी तक ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया है। इससे ग्रामीणों में रोष है।
ग्रामीण रामगोपाल शुक्ला, बराती शुक्ला, राजकिशोर शुक्ला, दिलीप, राहुल, अनुराग, हरिओम, कृष्ण मुरारी, अरुण, राजकुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक इसे बदला नहीं गया है। इस संबंध में एसडीओ बालकृष्ण तिवारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को ट्रांसफार्मर लगवा दिया जाएगा।