फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Power supply disrupted due to a burnt-out cable, snapped wires, and blown jumpers

Sitapur News: केबल फुंका, तार टूटे व जंफर उड़ने से ठप रही बिजली आपूर्ति

Thu, 25 Jun 2026 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Updated Thu, 25 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Power supply disrupted due to a burnt-out cable, snapped wires, and blown jumpers
मोहल्ला कोट में रात दस बजे से गुल रही बिजली। बृहस्पतिवार को फाल्ट ठीक करता कर्मचारी: संवाद
सीतापुर। शहर के शास्त्री नगर में बृहस्पतिवार को एबीसी केबल जल गया। इसकी वजह से करीब 300 घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। सुबह गुल हुई बिजली तीन बजे बहाल हो पाई। विकास नगर में तार टूटने की घटना हुई। नैपालापुर इलाके में दो जंफर उड़ गए। इससे आदर्श नगर सहित आसपास के मोहल्लों में बिजली आपूर्ति ठप रही।
विज्ञापन

मुंशीगंज इलाके में ट्रांसफार्मर में तकनीकी खामी आ गई। इससे कजियारा, कोट, कर्बला, मिरदही टोला आदि मोहल्लों में चार घंटे बिजली आपूर्ति ठप रही। श्यामनाथ इलाके में तार टूटने के कारण तीन घंटे आपूर्ति बंद रही। इसी तरह पिसावां में लो वोल्टेज से उपभोक्ता जूझते रहे। उपभोक्ता रामखेलावन, अखिलेश व मोहित ने बताया कि बिजली आपूर्ति 24 घंटे में मुश्किल से 12 से 14 घंटे होती है। इस दौरान वोल्टेज इतना कम आता है। इससे कूलर व पंखा अपनी क्षमता के अनुसार नहीं चल पा रहे हैं। लहरपुर, मिश्रिख, बिसवां, सिधौली, हरगांव, तंबौर आदि इलाकों में समस्या बनी रही।
विज्ञापन

गर्मी की वजह से हो रहे फॉल्ट
फॉल्ट की वजह से पूरे जिले में दिक्कत आ रही है। इस समय लोड अधिक बढ़ गया है। इसकी वजह से गर्मी में तार टूटने की घटनाएं हो रही है। शिकायत मिलने पर तत्काल सही करवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ललित कृष्ण, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed