फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sitapur News ›   Power failure in 12 villages

12 गांवों की बिजली गुल

Mon, 04 Oct 2021 12:00 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
Power failure in 12 villages
रामकोट (सीतापुर)। रामकोट उपकेंद्र से जुड़े 12 गांवों में 17 घंटे बिजली गुल रही। 33 केवी विद्युत लाइन में फॉल्ट आ गई थी। इससे करीब 50 हजार आबादी प्रभावित हुई। इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

रामकोट उपकेंद्र से रामकोट कस्बा, बबुरी, इमलिया, परसदा, अर्थाना, जवाहरपुर, पथरी सहित अन्य गांव जुड़े हुए है। बीती रात करीब 12 बजे अचानक विद्युत आपूर्ति गुल हो गई। इसके बाद लोगों ने पावर कॉर्पोरेशन के अफसरों को फोन किया तो लाइन में फॉल्ट होना बताया गया। अफसरों ने बताया, हुसैनगंज से सीधे रामकोट उपकेंद्र को सप्लाई आती है।
विज्ञापन

इस दौरान 33 केवी लाइन में फॉल्ट आ गई है। पेट्रोलिंग कराई जा रही है। रविवार दोपहर चार बजे के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी। इसकी वजह से यहां के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। आपूर्ति न आने से घरों में लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण शोपीस बनकर रह गए। इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए है। व्यापारियों का कारोबार पूरी तरह से प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारियों ने बताया, रामकोट फीडर की विद्युत आपूर्ति अक्सर बाधित रहती है। पावर कॉर्पोरेशन के कर्मचारी सही जानकारी नहीं देते हैं। जेई अमित यादव ने बताया, विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
नैपालापुर में भी बिजली आपूर्ति ठप
शहर से सटे नैपालापुर फीडर की इनकमिंग पैनल में तकनीकी खराबी आ जाने के कारण विद्युत आपूर्ति गुल है। इस फीडर से नैपालापुर, आनंद नगर, लखीमपुर रोड के मोहल्ले, बिजवार सहित 15 से अधिक मोहल्लों में विद्युत आपूर्ति की जाती है। रविवार सुबह करीब 11 बजे तकनीकी खराबी आ गई थी। पावर कॉर्पोरेशन की टीम मरम्मत करने मौके पर पहुंची।

दोपहर बाद एक बार आपूर्ति बहाल हुई। लेकिन थोड़ी देर बाद फिर से दिक्कत आ गई। इससे करीब 50 हजार की आबादी प्रभावित हुई। उसके बाद टीम मरम्मत करने में जुटी हुई है। देर शाम तक आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। अवर अभियंता सुनील पाल ने बताया, तकनीकी खराबी आ गई है। कर्मचारी फॉल्ट को बनाने में जुटे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed